धौनी का विकल्प तलाशना आसान नहीं, 26 साल के खिलाडियों पर हैं भारी : शास्त्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2017 2:52 PM
नयी दिल्ली : भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री का मानना है कि महेंद्र सिंह धौनी भारतीय वनडे टीम का फिलहाल अभिन्न हिस्सा है और अपने से 10 साल जूनियर खिलाडियों से अधिक फिट और चुस्त हैं. उन्होंने यह भी कहा कि धौनी में खामियां तलाशने की बजाय आलोचकों को अपने कैरियर का विश्लेषण करना […]
नयी दिल्ली : भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री का मानना है कि महेंद्र सिंह धौनी भारतीय वनडे टीम का फिलहाल अभिन्न हिस्सा है और अपने से 10 साल जूनियर खिलाडियों से अधिक फिट और चुस्त हैं. उन्होंने यह भी कहा कि धौनी में खामियां तलाशने की बजाय आलोचकों को अपने कैरियर का विश्लेषण करना चाहिये.
पिछले कुछ अर्से में धौनी की बतौर बल्लेबाज काफी आलोचना हुई है हालांकि उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला में उम्दा प्रदर्शन करके अपने आलोचकों को खामोश किया. शास्त्री ने कहा , हम मूर्ख नहीं हैं. मैं पिछले 30-40 साल से यह खेल देख रहा हूं. विराट भी एक दशक से टीम का हिस्सा है. हमें पता है कि इस उम्र में भी धौनी 26 साल के खिलाडियों पर भारी है. जो लोग आलोचना कर रहे हैं, वे भूल गए हैं कि उन्होंने भी क्रिकेट खेला है. विकेट के पीछे धौनी की मुस्तैदी का जवाब नहीं और मुख्य चयनकर्ता एमएके प्रसाद ने साफ तौर पर कहा कि युवा खिलाडियों में कोई भी उनके समकक्ष नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










