ब्रांड वैल्यू के मामले में कोहली नंबर वन, शाहरुख खान को भी पीछे धकेला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2017 10:41 PM
मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की शोहरत का डंका अभी पूरे जोर से बज रहा है. कोहली कितने प्रसिद्ध हैं इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनकी ब्रांड वैल्यू इन दिनों बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान से भी ज्यादा है. कोहली का ब्रांड मूल्य पिछले […]
मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की शोहरत का डंका अभी पूरे जोर से बज रहा है. कोहली कितने प्रसिद्ध हैं इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनकी ब्रांड वैल्यू इन दिनों बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान से भी ज्यादा है. कोहली का ब्रांड मूल्य पिछले साल के मुकाबले 14.4 करोड़ डालर पहुंच गया है. एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है.
डफ एंड फेल्प्स की रिपोर्ट के अनुसार इसका कारण विभिन्न उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिये दिए जाने वाले मेहनताना में वृद्धि, क्रिकेट के मैदान में बेहतर प्रदर्शन तथा लोकप्रियता सूचकांक का बढ़ना है. राइज आफ द मिलेनियल्स: इंडियाज मोस्ट वैल्यूएबल सेलेब्रिटी ब्रांड शीर्षक से जारी रिपोर्ट के अनुसार हमने जब से रैंकिंग का प्रकाशन शुरू किया है, पहली बार है कि शाहरुख खान शीर्ष पायदान से नीचे खिसके हैं और उनका स्थान विरोट कोहली ने लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










