ePaper

सहवाग ने कुछ इस तरह किया पत्नी आरती को बर्थडे विश

Updated at : 16 Dec 2017 3:57 PM (IST)
विज्ञापन
सहवाग ने कुछ इस तरह किया पत्नी आरती को बर्थडे विश

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान और नजफगढ़ के नवाब के नाम से मशहूर वीरेंद्र सहवाग की पत्नी आरती सहवाग का आज जन्‍मदिन है. जन्मदिन के अवसर पर वीरु ने अपनी पत्नी को बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया है. वीरु ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर एक तसवीर पोस्ट की जिसमें […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान और नजफगढ़ के नवाब के नाम से मशहूर वीरेंद्र सहवाग की पत्नी आरती सहवाग का आज जन्‍मदिन है. जन्मदिन के अवसर पर वीरु ने अपनी पत्नी को बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया है.

वीरु ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर एक तसवीर पोस्ट की जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं. तसवीर बहुत पुरानी लग रही है. सहवाग ने तसवीर के साथ अपने खास अंदाज में लिखा, ‘जहां प्यार है, वहीं जीवन है’. सहवाग के इस ट्वीट को कई लोगों ने लाइक किया और आरती सहवाग को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं.

गौरतलब हो कि वीरेंद्र सहवाग जिस तरह से बल्‍लेबाजी में चौके-छक्के जमाया करते थे उसी प्रकार रिटायरमेंट के बाद सोशल मीडिया और कमेंट्री में अपनी बेवाक टिप्पणी से चौके और छक्के लगा रहे हैं. वीरु के कमेंट्स और ट्वीट को उनके फैन्स काफी पसंद करते हैं.

इसे भी पढ़ें…वीरेंद्र सहवाग ने समझाया पति का मतलब

इसे भी पढ़ें…..सहवाग ने ट्‌वीट कर कहा-पत्नी खुश मतलब मैं भी खुश

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola