अपना पहला टेस्ट भारत में खेलेगा अफगानिस्तान, इसी साल जून में मिला टेस्ट दर्जा

नयी दिल्ली : भारत 2019-2020 में अफगानिस्तान की उनके पहले टेस्ट में मेजाबनी करेगा. बीसीसीआई ने सोमवार को एसजीएम की बैठक में इसकी घोषणा की. इस साल जून में आयरलैंड के साथ अफगानिस्तान को टेस्ट दर्जा दिया गया था. बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने यहां विशेष आम बैठक के बाद कहा, अफगानिस्तान को […]
नयी दिल्ली : भारत 2019-2020 में अफगानिस्तान की उनके पहले टेस्ट में मेजाबनी करेगा. बीसीसीआई ने सोमवार को एसजीएम की बैठक में इसकी घोषणा की. इस साल जून में आयरलैंड के साथ अफगानिस्तान को टेस्ट दर्जा दिया गया था.
बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने यहां विशेष आम बैठक के बाद कहा, अफगानिस्तान को अपना पहला टेस्ट 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है लेकिन भारत और अफगानिस्तान के बीच ऐतिहासिक रिश्तों को देखते हुए हमने उनके पहले टेस्ट की मेजबानी करने का फैसला किया है. अफगानिस्तान और आयरलैंड को जून में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का पूर्ण सदस्य बनाया गया था और वे टेस्ट खेलने वाले 11वें और 12वें देश बने.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




