सीतामढ़ी: इलाज के साथ इंतजार फ्री! सदर अस्पताल की OPD व्यवस्था चरमराई
सीतामढ़ी सदर अस्पताल
Sitamarhi News: सीतामढ़ी सदर अस्पताल में ओपीडी व्यवस्था की बदहाल स्थिति देखने को मिली है. चार में से सिर्फ दो काउंटर ही चालू हैं, जिससे मरीजों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है. जानिए इसपर अस्पताल स्टाफ ने क्या कहा है?
Sitamarhi News: सीतामढ़ी सदर अस्पताल में इलाज की उम्मीद लेकर पहुंच रहे मरीजों को राहत कम, परेशानी ज्यादा मिल रही है. यहां ओपीडी की व्यवस्था इस कदर बिगड़ी हुई है कि मरीजों को इलाज से पहले ही लंबी परीक्षा से गुजरना पड़ रहा है. दरअसल, अस्पताल में चार ओपीडी काउंटर होने के बावजूद सिर्फ दो ही चालू हैं. हर दिन 300 से ज्यादा मरीज पहुंचते हैं, लेकिन काउंटर कम होने की वजह से पर्ची कटवाने के लिए लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है. कई मरीज तो थककर बिना इलाज के ही लौट जाते हैं.
आपके शहर में
लंबे इंतजार से बिगड़ जाती है तबीयत
सुबह 7 बजे से ही अस्पताल में भीड़ लगनी शुरू हो जाती है. सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को हो रही है, जिन्हें तेज धूप और गर्मी में लंबी कतार में खड़ा रहना पड़ता है. कई बार इंतजार करते-करते मरीजों की तबीयत और बिगड़ जाती है.
अस्पताल प्रशासन ने दी सफाई
अस्पताल कर्मियों का कहना है कि स्टाफ की कमी के कारण दो काउंटर बंद रखने पड़ रहे हैं. हालांकि इस समस्या की जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है. इधर, स्थानीय लोगों ने सिविल सर्जन से मांग की है कि जल्द से जल्द सभी काउंटर चालू किए जाएं और अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था की जाए, ताकि मरीजों को राहत मिल सके.
यह भी पढे़ं: मां की आंखों के सामने उठी बेटे की अर्थी, गांव में पसरा मातम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए