मां की आंखों के सामने उठी बेटे की अर्थी, गांव में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन

एक्सीडेंट की सांकेतिक तस्वीर, बॉक्स में रोते- बिलखते मृतक के परिजन का

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sitamarhi Road Accident: सीतामढ़ी के एनएच-22 पर एक बाइक हादसा देखने को मिला है, जिसमें 22 साल के एक युवक की मौत हो गई है. युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. पुलिस हादसे की कई एंगल से जांच कर रही है. जानिए पूरा मामला…

विज्ञापन

Sitamarhi Road Accident: सीतामढ़ी में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं और मातम छोड़ गया. मामला सोनबरसा इलाके का है, जहां NH-22 पर मंगलवार देर शाम दर्दनाक बाइक हादसा हुआ. भगवानपुर गांव के पास हुई इस दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने की युवक को बचाने की कोशिश

मृतक की पहचान लालबंदी गांव निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है, जो बथनाहा थाना क्षेत्र से जुड़ा इलाका है. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

गांव में शोक का माहौल

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. मां कविता देवी समेत पूरे घर का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.

यह भी पढे़ं: Sitamarhi: अग्निकांड ने छीना कई परिवारों की कमाई का जरिया, पेट पर आफत

इस खबर में इतना ही. अब सीतामढ़ी की दूसरी खबरों पर नजर डालते हैं…

एक दर्जन से अधिक दुकानों में अगलगी की घटना

सीतामढ़ी जिले के सुरसंड स्थित अंबेडकर टावर चौक के पास बुधवार अहले सुबह भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया है. आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की एक दर्जन से अधिक दुकानें इसकी चपेट में आ गईं और देखते ही देखते जलकर राख हो गई हैं. इस अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन