सीतामढ़ी: बैद्यनाथ हत्याकांड में फरार शातिर मो. एजाज पर 25 हजार का इनाम घोषित, तस्वीर जारी
फोटो-5 जिला पुलिस द्वारा जारी एजाज की तस्वीर. | Prabhat Khabar Network
सीतामढ़ी पुलिस ने बैद्यनाथ महतो हत्याकांड के फरार आरोपी मो. एजाज पर 25 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया है. अपराधी की तलाश में पुलिस ने उसकी तस्वीर भी जारी की है. इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है.
Baidyanath Mahto murder case: सीतामढ़ी जिले में अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है. इसी कड़ी में डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया गांव में हुए बहुचर्चित बैद्यनाथ महतो हत्याकांड में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है. जिला पुलिस ने इस हत्याकांड के आरोपियों में से एक और फरार चल रहे शातिर अपराधी मो. एजाज पर 25 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया है. पुलिस की इस कार्रवाई से फरार अपराधियों में हड़कंप मच गया है.
Crime News: एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के कड़े निर्देश के बाद शुक्रवार को जिला पुलिस की ओर से यह अहम सूचना जारी की गई है. जारी आधिकारिक सूचना में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जो भी व्यक्ति फरार अपराधी मो. एजाज के छिपने के ठिकाने की सटीक जानकारी देगा या उसकी गिरफ्तारी में पुलिस की मदद करेगा, उसे 25 हजार रुपये की इनाम राशि दी जाएगी. इसके साथ ही यह भी भरोसा दिलाया गया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी, ताकि उसे किसी प्रकार का खतरा न हो.
पुलिस ने जारी की आरोपी की तस्वीर
फरार अपराधी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए सीतामढ़ी पुलिस ने मो. एजाज की तस्वीर भी सार्वजनिक कर दी है. पुलिस ने जिले के विभिन्न माध्यमों और सोशल मीडिया के जरिए यह तस्वीर आम लोगों तक पहुंचाई है. पुलिस का मानना है कि तस्वीर जारी होने से आम जनता को आरोपी को पहचानने में आसानी होगी और उसकी गिरफ्तारी जल्द हो सकेगी.
कई अन्य आपराधिक मामलों में है वांटेड
गौरतलब है कि बीते दिनों केथरिया गांव में जिला परिषद सदस्या खुशदिल देवी के पति बैद्यनाथ महतो की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी. मो. एजाज इसी हत्याकांड में मुख्य रूप से वांछित है. पुलिस के अनुसार, मो. एजाज एक शातिर अपराधी है और वह बैद्यनाथ महतो हत्याकांड के अलावा भी कई अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में फरार चल रहा है. पुलिस लगातार उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे निर्भीक होकर इस शातिर अपराधी को पकड़वाने में कानून की मदद करें और कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत सूचित करें.
यह भी पढ़ें... मजदूर की दोनों आंखें निकालने की कोशिश, निर्मम हत्या, पत्नी-बच्चे गायब, सुबह दूध वाले ने देखी लाश
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए