सीतामढ़ी: कोर्ट के आदेश पर ऐजाज के घर कुर्की-जब्ती, फायरिंग मामले में पुलिस का एक्शन

Updated:
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर ऐजाज के घर कुर्की-जब्ती

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीतामढ़ी जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी है. डुमरा थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केथरिया गांव में आरोपी ऐजाज के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की है. इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

Kurki Jabti in Sitamarhi: सीतामढ़ी जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है. इसी कड़ी में सीतामढ़ी व्यवहार न्यायालय से जारी कुर्की-जब्ती के आदेश के आलोक में डुमरा थाना पुलिस ने शुक्रवार को केथरिया गांव में बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस टीम ने दल-बल के साथ न्यायालय के आदेश के तहत आरोपी ऐजाज के घर पहुंचकर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई को अंजाम दिया. पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

Sitamarhi Crime News: बैद्यनाथ महतो पर फायरिंग का है मामला

डुमरा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह कुर्की-जब्ती की कार्रवाई डुमरा थाना कांड संख्या 432/26 से जुड़े मामले में की गई है. उक्त मामले में मृतक बैद्यनाथ महतो द्वारा डुमरा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. प्राथमिकी में स्पष्ट रूप से आरोप लगाया गया था कि त्रिभुवन, ऐजाज और ऐहसान हथियार के साथ उनके घर पर पहुंचे और जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस गंभीर आपराधिक मामले में आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे. इसी मामले में न्यायालय से कुर्की-जब्ती का आदेश निर्गत होने के बाद शुक्रवार को डुमरा थाना पुलिस ने आरोपी ऐजाज के घर पर पहुंचकर विधिसम्मत कार्रवाई की है. पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश के अनुपालन में ढोल-नगाड़े के साथ कुर्की-जब्ती की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है.

हत्या से जुड़े पहलुओं की हो रही जांच

गौरतलब है कि केथरिया में बैद्यनाथ महतो की हत्या के बाद पुलिस इस मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है. कुर्की-जब्ती की इस कार्रवाई को भी इसी बहुचर्चित मामले में न्यायालय के आदेश के सख्त अनुपालन के रूप में देखा जा रहा है. डुमरा थाना पुलिस का कहना है कि फरार चल रहे अन्य आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है. इलाके में शांति व्यवस्था कायम रखने और अपराधियों में कानून का खौफ बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है

यह भी पढ़ें... समस्तीपुर: मोहिउद्दीननगर में कपड़ा धोने के दौरान तालाब में डूबकर महिला की मौत, पसरा सन्नाटा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन