सीतामढ़ी: SSB और STF की बड़ी कार्रवाई, जाली भारतीय और नेपाली करेंसी के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

फोटो-एसएसबी व पुलिस की गिरफ्त में आरोपी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एसएसबी और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में जाली भारतीय और नेपाली करेंसी के साथ एक कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार किया है. यह तस्कर मुजफ्फरपुर तक खेप पहुँचाने वाला था. पुलिस अंतरराष्ट्रीय रैकेट का खुलासा करने में जुटी है.

विज्ञापन

Fake currency arrest: सीतामढ़ी जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र के भिट्ठामोड़ में एसएसबी और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में जाली भारतीय और नेपाली करेंसी के साथ एक कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई कस्टम कार्यालय के समीप की गई.

विज्ञापन

तस्कर के पास से बरामद हुई जाली करेंसी

गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के महोत्तरी जिले के जलेश्वर थानांतर्गत रामगोपालपुर गांव निवासी इसराफिल नदाफ के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान उसके पास से 31 हजार 600 भारतीय और 10 हजार नेपाली जाली नोट बरामद किए गए हैं.

मुजफ्फरपुर तक फैला है तस्करों का नेटवर्क

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह सिर्फ एक कैरियर है और इस जाली खेप को मुजफ्फरपुर पहुँचाने जा रहा था. उसने यह भी खुलासा किया कि इससे पहले भी वह कई बार मुजफ्फरपुर में जाली करेंसी की खेप पहुँचा चुका है.

अंतर्राष्ट्रीय रैकेट का खुलासा करने में जुटी पुलिस

भिट्ठामोड़ में ही उसे यह जाली करेंसी किसी अन्य तस्कर द्वारा सौंपी गई थी. फिलहाल, एसएसबी और स्थानीय पुलिस भारत और नेपाल में फैले इस अंतर्राष्ट्रीय जाली नोट रैकेट के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें... BRABU में नामांकन प्रक्रिया पूरी, अब समर्थ पोर्टल से भरेंगे रजिस्ट्रेशन और परीक्षा फॉर्म

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन