Sitamarhi: अग्निकांड ने छीना कई परिवारों की कमाई का जरिया, पेट पर आफत

Updated:
विज्ञापन

आग लगने की सांकेतिक तस्वीर, (बॉक्स में घटना के बाद की तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sitamarhi Fire Accident: सीतामढ़ी के सुरसंड में एकसाथ कई दुकानों में भीषण आग लग गयी, जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया है. अगलगी की इस घटना में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

Sitamarhi Fire Accident: सीतामढ़ी जिले के सुरसंड स्थित अंबेडकर टावर चौक के पास बुधवार अहले सुबह भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया है. आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की एक दर्जन से अधिक दुकानें इसकी चपेट में आ गईं और देखते ही देखते जलकर राख हो गई हैं. इस अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.

विज्ञापन

लोगों को नहीं मिला संभलने का भी मौका

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, आग की लपटें काफी तेज थीं, जिससे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. चाय दुकान, किराना स्टोर, लॉन्ड्री और नाश्ते की कई दुकानें पूरी तरह जल गईं. दुकानदारों ने बताया कि वर्षों की मेहनत और जमा पूंजी कुछ ही मिनटों में राख हो गई, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट आ गया है.

नियंत्रण पाने तक लाखों का नुकसान

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका. सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया है. हालांकि, तब तक काफी नुकसान हो चुका था. प्रशासन मामले की जांच में जुटा है.

यह भी पढ़ें: Sitamarhi News: शादी में पहुंचे लोगों को पिकअप ने कुचला, 2 की हालत नाजुक

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन