Sitamarhi News: शादी में पहुंचे लोगों को पिकअप ने कुचला, 2 की हालत नाजुक

Updated:
विज्ञापन

एक्सीडेंट की सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के सुरसंड में तेज रफ्तार डीजे लदी पिकअप ने सात लोगों को कुचल दिया. सभी घायल लोग शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. हादसे में दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है. पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है. जानिए पूरा अपडेट…

विज्ञापन

Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले के सुरसंड इलाके से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार ने एक बार फिर कई परिवारों को झकझोर कर रख दिया. मामला सुरसंड थाना क्षेत्र के हरारी दुलारपुर गांव का है. मंगलवार के दिन एनएच-227 के किनारे घर के बाहर बैठे लोगों को डीजे लदी एक तेज रफ्तार पिकअप ने कुचल दिया. इस हादसे में दो महिलाओं समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन

शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे गांव

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सुरसंड पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सभी को सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायलों में गुड़िया कुमारी, विकास कुमार, बिट्टू मुखिया, भाग नारायण मुखिया, विक्की कुमार, किरण देवी और आदित्य कुमार शामिल हैं. इनमें गुड़िया कुमारी और विकास कुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव आए थे और रात में कार्यक्रम खत्म होने के बाद घर के बाहर बैठे थे.

पुलिस ने वाहन को किया जब्त

इसी दौरान सीतामढ़ी से भिट्ठामोड़ की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें रौंद दिया. हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चालक की जमकर पिटाई कर दी. चालक की पहचान लालबाबू मंडल के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया. हमारे सीतामढ़ी संवाददाता के अनुसार, खबर लिखे जाने तक इस मामले में थाने में एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है.

यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी: पुनौरा धाम में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की रामकथा, उमड़ा जनसैलाब

सीतामढ़ी से अमिताभ कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन