आज जारी होगा सीयूईटी पीजी का रिजल्ट, 45 सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन

Published by :Ravi Mallick
Published at :24 Apr 2026 11:26 AM (IST)
विज्ञापन
CUET PG Result 2026

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)

CUET PG Result 2026: सेंट्रल यूनिवर्सिटी एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली CUET PG का रिजल्ट आज यानी 24 अप्रैल 2026 को जारी होने वाला है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाना होगा. रिजल्ट के बाद काउंसलिंग का शेड्यूल जारी होगा.

विज्ञापन

CUET PG Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज 24 अप्रैल 2026 को CUET PG 2026 का रिजल्ट जारी करने जा रही है. यह परीक्षा देश की 45 सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए आयोजित की गई है. रिजल्ट जारी होने के बाद अलग-अलग यूनिवर्सिटी अपनी काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेंगी. CUET PG रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे.

CUET PG Result 2026 ऐसे कर सकेंगे चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर CUET PG Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें.
  • सिक्योरिटी पिन भरें और Submit बटन पर क्लिक करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट जरूर रख लें.

CUET PG से 45 सेंट्रल यूनिवर्सिटी एडमिशन

क्रम संख्याविश्वविद्यालय का नामविश्वविद्यालय का प्रकार
1असम विश्वविद्यालयकेंद्रीय
2बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊकेंद्रीय
3बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, सैटेलाइट सेंटर, अमेठीकेंद्रीय
4बनारस हिंदू विश्वविद्यालयकेंद्रीय
5केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालयकेंद्रीय
6आंध्र प्रदेश केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालयकेंद्रीय
7आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालयकेंद्रीय
8गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालयकेंद्रीय
9हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालयकेंद्रीय
10हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालयकेंद्रीय
11जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालयकेंद्रीय
12झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालयकेंद्रीय
13कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालयकेंद्रीय
14कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालयकेंद्रीय
15केरल केंद्रीय विश्वविद्यालयकेंद्रीय
16ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालयकेंद्रीय
17पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालयकेंद्रीय
18राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालयकेंद्रीय
19दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालयकेंद्रीय
20तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालयकेंद्रीय
21डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालयकेंद्रीय
22गति शक्ति विश्वविद्यालयकेंद्रीय
23गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़केंद्रीय
24इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटककेंद्रीय
25जामिया मिल्लिया इस्लामियाकेंद्रीय
26जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालयकेंद्रीय
27महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धाकेंद्रीय
28महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिहारकेंद्रीय
29मणिपुर विश्वविद्यालयकेंद्रीय
30नालंदा विश्वविद्यालयकेंद्रीय
31राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, तिरुपतिकेंद्रीय
32नॉर्थ-ईस्टर्न हिल विश्वविद्यालयकेंद्रीय
33पांडिचेरी विश्वविद्यालयकेंद्रीय
34राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालयकेंद्रीय
35राजीव गांधी विश्वविद्यालय, अरुणाचल प्रदेशकेंद्रीय
36सम्मक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (SSCTU)केंद्रीय
37श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालयकेंद्रीय
38सिक्किम विश्वविद्यालयकेंद्रीय
39दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालयकेंद्रीय
40तेजपुर विश्वविद्यालयकेंद्रीय
41अंग्रेजी और विदेशी भाषा विश्वविद्यालयकेंद्रीय
42त्रिपुरा विश्वविद्यालयकेंद्रीय
43दिल्ली विश्वविद्यालय (DU)केंद्रीय
44हैदराबाद विश्वविद्यालयकेंद्रीय
45विश्व भारतीकेंद्रीय

रिजल्ट जारी होने के बाद NTA सीधे एडमिशन नहीं देगा. इसके बाद संबंधित यूनिवर्सिटी अपनी-अपनी काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेंगी. हर यूनिवर्सिटी अलग मेरिट लिस्ट, कटऑफ और सीट अलॉटमेंट जारी करेगी.

यह भी पढ़ें: पहले ही दिन IIT BHU के 17 छात्रों की लगी लॉटरी, मिला 1 करोड़ का पैकेज

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola