ePaper

मैं नाकाम हूं, लेकिन 2019 तक उम्मीद नहीं छोड़ूंगा : युवराज सिंह

Updated at : 04 Dec 2017 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
मैं नाकाम हूं, लेकिन 2019 तक उम्मीद नहीं छोड़ूंगा : युवराज सिंह

कोलंबो : भारतीय टीम से बाहर चल रहे युवराज सिंह को यह स्वीकार करने में कोई हिचक नहीं है कि वह नाकाम रहे हैं लेकिन उन्होंने कहा कि वह कम से कम 2019 तक उम्मीद नहीं छोड़ेंगे. भारत की 2011 की विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाने वाला यह 36 वर्षीय आलराउंडर पिछले कुछ […]

विज्ञापन

कोलंबो : भारतीय टीम से बाहर चल रहे युवराज सिंह को यह स्वीकार करने में कोई हिचक नहीं है कि वह नाकाम रहे हैं लेकिन उन्होंने कहा कि वह कम से कम 2019 तक उम्मीद नहीं छोड़ेंगे. भारत की 2011 की विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाने वाला यह 36 वर्षीय आलराउंडर पिछले कुछ समय से टीम में जगह बनाने के लिये संघर्ष कर रहा है.

युवराज ने कहा, मैं यह बताना चाहूंगा कि मैं असफल रहा हूं. मैं अब भी नाकाम हूं. मैं कम से कम तीन फिटनेस परीक्षणों में नाकाम रहा लेकिन कल मैंने अपना फिटनेस परीक्षण पास कर दिया. सत्रह साल बाद मैं अब भी असफल हो रहा हूं. यूनिसेफ के एक कार्यक्रम में युवराज ने कहा कि अपने करियर को लेकर कोई भी फैसला वह स्वयं करेंगे. उन्होंने कहा, मैं असफलता से नहीं डरता. मैं उतार चढ़ावों गुजरा हूं.

क्या युवराज सिंह को अब ले लेना चाहिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ?

मैंने हार देखी हैं और यह सफलता का स्तंभ है. युवराज ने कहा, एक सफल पुरुष बनने के लिये, एक सफल इंसान बनने के लिये आपका नाकाम होना जरुरी है आपका हारना जरुरी है. इससे आप मजबूत इंसान बनोगे और इससे आप अगले स्तर पर पहुंचोगे. युवराज ने कहा कि हाल के लचर प्रदर्शन के बाद वह नहीं बता सकते कि कितने लोग उन पर अब भी विश्वास करते हैं लेकिन उन्होंने खुद पर विश्वास करना नहीं छोड़ा है.
उन्होंने कहा, मैं अब भी खेल रहा हूं. मैं नहीं जानता कि किस प्रारुप में मैं खेलने जा रहा हूं. लेकिन मैं पहले की तरह आज भी कड़ी मेहनत कर रहा हूं. हो सकता है कि यह पहले से भी कड़ी हो क्योंकि मेरी उम्र बढ़ रही है. मुझे लगता है कि मैं 2019 तक क्रिकेट खेल सकता हूं और फिर उसके बाद कोई फैसला करुंगा.
युवराज ने कहा, इसलिए मुझे खुद पर भरोसा है. जैसे मैंने कहा कि नहीं जानता कि कितने लोग मुझ पर विश्वास करते हैं लेकिन मेरा खुद पर भरोसा है. भारत की तरफ से 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले युवराज के बारे में कहा जा रहा है कि उन्होंने यो यो परीक्षण पास कर लिया है जिसमें वह पहले नाकाम रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola