ePaper

दुनिया में सबसे अधिक सैलरी पाने वाले कप्तान होंगे विराट कोहली, धौनी भी मालामाल ?

Updated at : 04 Dec 2017 4:36 PM (IST)
विज्ञापन
दुनिया में सबसे अधिक सैलरी पाने वाले कप्तान होंगे विराट कोहली, धौनी भी मालामाल ?

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड के रूप में जाना जाता है. लेकिन इसके बावजूद क्रिकेटरों को अधिक सैलरी नहीं मिलती है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ी भारतीय खिलाडियों की तुलना में अधिक सैलरी पाते हैं. हालांकि बहुत जल्द भारतीय खिलाडियों के दिन बदलने वाले हैं. अगर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड के रूप में जाना जाता है. लेकिन इसके बावजूद क्रिकेटरों को अधिक सैलरी नहीं मिलती है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ी भारतीय खिलाडियों की तुलना में अधिक सैलरी पाते हैं.

हालांकि बहुत जल्द भारतीय खिलाडियों के दिन बदलने वाले हैं. अगर सब कुछ सही रहा तो विराट कोहली दुनिया में सबसे अधिक सैलरी पाने वाले कप्तान बन जाएंगे. यही नहीं पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी मालामाल हो जाएंगे. गौरतलब हो कि पिछले दिनों भारतीय कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की टीम के लिये वेतन बढ़ाने की मांग को प्रशासकों की समिति (सीओए) ने स्वीकार कर लिया, जिन्होंने व्यवस्त कार्यक्रम के मुद्दे पर उनसे जानकारी भी हासिल की. कोहली और धौनी ने राष्ट्रीय कोच रवि शास्त्री के साथ मिलकर सीओए प्रमुख विनोद राय, डायना इडुल्जी और बीसीसीआई मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी से यहां मुलाकात की थी.

इधर मीडिया में जो खबर चल रही है उसके अनुसार अगर बीसीसीआई कोहली की मांग को मानती है तो फिर ग्रेड- ए के खिलाडियों को 12 सलाना, ग्रेड-बी के खिलाडियों को 8 करोड़ और ग्रेड-सी के खिलाडियों को 4 करोड़ मिलेंगे. इसका मतलब कोहली, धौनी , पुजारा जैसे खिलाडियों को सलाना 12 करोड़ रुपये सैलरी मिलेंगे. कोहली चुंकी कप्‍तान हैं तो उन्‍हें ग्रेड-ए के बाकी खिलाडियों से अधिक सैलरी मिलेंगे.
ज्ञात हो बीसीसीआई ने एक अक्तूबर 2016 से भारत के 32 केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटरों की सालाना रिटनेरशिप फीस दोगुनी कर दी थी, जिसमें मौजूदा कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के अलावा पांच अन्य खिलाड़ी दो करोड़ रुपये के ग्रेड ए में मौजूद हैं.
जबकि ग्रेड बी और ग्रेड सी के क्रिकेटरों को क्रमश: एक करोड़ और 50 लाख रुपये मिल रहे हैं. टेस्ट मैचों की फीस बढ़ाकर प्रत्येक मैच 15 लाख रुपये कर दी गयी, जो पहले 7.50 लाख रुपये थी जबकि वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से खिलाडियों को क्रमश: छह लाख और तीन लाख रुपये मिल रहे हैं.
ग्रेड-ए
विराट कोहली,महेंद्र सिंह धौनी,आर अश्विन,अजिंक्‍य रहाणे,चेतेश्वर पुजारा,रविंद्र जडेजा और मुरली विजय
ग्रेड – बी
रोहित शर्मा,केएल राहुल,भुवनेश्वर कुमार,मोहम्‍मद शमी,इशांत शर्मा,उमेश यादव,रिद्धिमान साहा, जसप्रित बूमरा और युवराज सिंह.
ग्रेड – सी
शिखर धवन, अंबाती रायडू,अमित मिश्रा,मनीष पांडे, अक्षर पटेल,करुण नायर,हार्दिक पंड्या,आशिष नेहरा,केदार जाधव, युजवेन्द्र चहल, पार्थिव पटेल, जयंत यादव, मनदीप सिंह, धवल कुलकर्णी, शार्दुल ठाकुर और ऋषभ पंत.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola