रणजी ट्रॉफी : 10 विकेट से हारा झारखंड, गुजरात क्वार्टर फाइनल में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2017 4:12 PM
रांची : हार्दिक पटेल और चिंतन गजा की धारदार गेंदबाजी से गुजरात ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच में मंगलवार को यहां झारखंड को 10 विकेट से हराकर बोनस अंक सहित सात अंक के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. फालोआन खेल रही झारखंड की टीम आज दो विकेट […]
रांची : हार्दिक पटेल और चिंतन गजा की धारदार गेंदबाजी से गुजरात ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच में मंगलवार को यहां झारखंड को 10 विकेट से हराकर बोनस अंक सहित सात अंक के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.
फालोआन खेल रही झारखंड की टीम आज दो विकेट पर 106 रन से आगे खेलने उतरी. बायें हाथ के स्पिनर हार्दिक (नौ रन पर चार विकेट) और गजा (37 रन पर तीन विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने मेजबान टीम हालांकि 62 ओवर में 183 रन पर ढेर हो गई. टीम ने अंतिम छह विकेट सिर्फ 26 रन जोड़कर गंवाए. दूसरी पारी में झारखंड की ओर से सलामी बल्लेबाज कुमार देवब्रत (53) और विराट सिंह (52) ने अर्धशतक जड़े लेकिन टीम को हार से नहीं बचा पाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










