एक समय मैं सोच रहा था दोबारा चल भी पाऊंगा या नहीं, भाग्यशाली हूं खेल रहा हूं : रोहित

नागपुर : एक साल से भी अधिक समय बाद पहला टेस्ट खेलते हुए शतक जडने वाले रोहित शर्मा को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान बनाया गया है. विराट कोहली ने एक साधारण बातचीत में कहा था कि लगातार क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी को भी आराम की जरूरत होती है. उन्हें दूसरे टेस्ट […]
नागपुर : एक साल से भी अधिक समय बाद पहला टेस्ट खेलते हुए शतक जडने वाले रोहित शर्मा को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान बनाया गया है. विराट कोहली ने एक साधारण बातचीत में कहा था कि लगातार क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी को भी आराम की जरूरत होती है. उन्हें दूसरे टेस्ट मैच में आराम दिया गया और रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी गयी है. रोहित शर्मा हाल में ही एक बड़ी चोट से उबर कर मैदान में लौटें है.
रोहित ने करियर के लिए खतरा बनी जांघ की चोट से उबरने के बाद श्रीलंका के खिलाफ यहां दूसरे टेस्ट में नाबाद 102 रन की पारी खेलते हुए अपना तीसरा टेस्ट शतक जडा जो लंबे प्रारुप में चार साल से अधिक समय में उनका पहला शतक है. दस साल के अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान सिर्फ 22 टेस्ट खेलने के संदर्भ में पूछने पर रोहित ने दूसरे टेस्ट के बाद संवाददाताओं से कहा, आपके जीवन में हमेशा ही मलाल होते हैं. यहां तक कि अगर आप 10000 रन बनाओगे तो भी आपको लगेगा कि मुझे 15000 रन बनाने चाहिए थे या लोग आपसे कहेंगे, आपको 15000 रन बनाने चाहिए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




