चीनी सीसीटीवी कैमरों पर रोक, भारतीय ब्रांड्स का बढ़ा दबदबा, देखें ऑप्शंस

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 08 Apr 2026 11:08 AM

विज्ञापन

मेड-इन-इंडिया सीसीटीवी कैमरे / सिंबॉलिक पिक X से

भारत में चीनी CCTV कैमरों पर रोक के बाद CP Plus, Qubo, Prama और Godrej जैसे भारतीय ब्रांड्स ने सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प पेश किये हैं. ये कैमरे बेहतर प्राइवेसी और एडवांस्ड फीचर्स के साथ आते हैं.

विज्ञापन

भारत सरकार ने सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए कई चीनी CCTV कैमरों पर सख्ती दिखाई है. चीनी ब्रांड्स पर डेटा लीक और सिक्योरिटी रिस्क की चिंताओं के चलते अब Made in India CCTV कैमरे तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. भारतीय कंपनियां न सिर्फ बेहतर विकल्प पेश कर रही हैं बल्कि सभी जरूरी टेस्ट पास करके इन्हें ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बना रही हैं.

क्यों बढ़ी मांग भारतीय कैमरों की

चीनी कैमरों पर रोक के बाद लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल था कि कौन से CCTV कैमरे इंस्टॉल किये जाएं. भारतीय ब्रांड्स ने इस मौके को भुनाते हुए ऐसे मॉडल्स पेश किये हैं जो न सिर्फ तकनीकी रूप से मजबूत हैं, बल्कि डेटा सुरक्षा के लिहाज से भी बेहतर हैं.

टॉप भारतीय CCTV कैमरे

CP PLUS CP-Z43K
यह हाई-परफॉर्मेंस कैमरा 4MP सेंसर और 2K HD रेजॉल्यूशन सपोर्ट करता है. इसमें फेशियल रिकग्निशन और लगभग 360 डिग्री व्यू मिलता है.

Qubo Smart Cam 360
Hero Group द्वारा डिजाइन किया गया यह कैमरा AI डिटेक्शन और प्रिसीजन ट्रैकिंग फीचर के साथ आता है. यह घर और ऑफिस दोनों के लिए उपयुक्त है.

Prama PT
इसमें 2MP कैमरा, अच्छा नाइट विजन और पैन-टिल्ट कंट्रोल मिलता है. छोटी दुकानों और घरों के लिए यह एक किफायती विकल्प है.

Godrej Spotlight 3
Godrej का यह कैमरा 3MP सेंसर और HD सपोर्ट के साथ आता है. इसमें स्मार्ट ट्रैकिंग और 360 डिग्री पैन-टिल्ट ऑप्शन दिया गया है. इसे खास तौर पर डेटा प्राइवेसी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

भारतीय CCTV ब्रांड्स ने मजबूत की अपनी पकड़

चीनी कैमरों पर रोक के बाद भारतीय CCTV ब्रांड्स ने तेजी से अपनी पकड़ मजबूत की है. अब बाजार में ऐसे विकल्प मौजूद हैं जो सुरक्षा, प्राइवेसी और तकनीकी फीचर्स के लिहाज से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: CCTV पर नया नियम लागू, आपके इस्तेमाल में हो या नया लगवाना हो, तो जरूर जानें

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola