सचिन के वनडे शतक को पीछे छोड़ सकता है कोहली, लेकिन चुनौती टेस्ट में : सौरव गांगुली

कोलकाता : भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि कोहली जिस लय में खेल रहे हैं अगर उसे कायम रखते हैं तो वो महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के करीब पहुंच सकते हैं. वनडे में शतक के रिकॉर्ड को पीछे भी छोड़ सकते हैं. […]
कोलकाता : भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि कोहली जिस लय में खेल रहे हैं अगर उसे कायम रखते हैं तो वो महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के करीब पहुंच सकते हैं. वनडे में शतक के रिकॉर्ड को पीछे भी छोड़ सकते हैं. हालांकि उनका मानना है कि कोहली की असल परीक्षा टेस्ट क्रिकेट में है.
दादा ने कहा, कोहली सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतक को भी पार सकता है लेकिन चुनौती टेस्ट मैचों में लिटिल मास्टर के 51 शतक की बराबरी करना होगी. गांगुली ने कहा, विराट सचिन के वनडे शतकों के बहुत करीब पहुंच जायेगा जिनकी संख्या 49 है. वह अभी 29 साल का है. वह इसके करीब पहुंच जायेगा. उसे फिट रहना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




