आखिर बीसीसीआई से क्यों नाराज हैं कप्तान विराट कोहली

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. बल्लेबाजी में उनका कोई जवाब नहीं है. बल्लेबाजी में वो एक के बाद एक नये कीर्तिमान बनाते जा रहे हैं. उनकी कप्तानी में भी टीम इंडिया लगातार ऊंचाइयों को छू रही है. लेकिन इस बीच कोहली बीसीसीआई से […]
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. बल्लेबाजी में उनका कोई जवाब नहीं है. बल्लेबाजी में वो एक के बाद एक नये कीर्तिमान बनाते जा रहे हैं. उनकी कप्तानी में भी टीम इंडिया लगातार ऊंचाइयों को छू रही है. लेकिन इस बीच कोहली बीसीसीआई से काफी नाराज चल रहे हैं.
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट शुरू होने से एक दिन पहले कोहली टीम इंडिया के व्यस्त कार्यक्रम को लेकर काफी नाराज दिखे. कोहली की नाराजगी तब खुलकर सामने आयी जब उनसे उछालभरी पिच के बारे में पूछा गया. कोहली ने कहा, दक्षिण अफ्रीका दौरे की तैयारी के लिये हमारे पास अधिक समय नहीं है. श्रीलंका श्रृंखला के खत्म होने के दो दिन बाद हमें दक्षिण अफ्रीका रवाना होना है. हमारे पास उस दौरे पर मिलने वाले हालात में खेलने के अलावा कोई चारा नहीं था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




