ePaper

आखिर बीसीसीआई से क्यों नाराज हैं कप्तान विराट कोहली

Updated at : 23 Nov 2017 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
आखिर बीसीसीआई से क्यों नाराज हैं कप्तान विराट कोहली

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. बल्लेबाजी में उनका कोई जवाब नहीं है. बल्लेबाजी में वो एक के बाद एक नये कीर्तिमान बनाते जा रहे हैं. उनकी कप्‍तानी में भी टीम इंडिया लगातार ऊंचाइयों को छू रही है. लेकिन इस बीच कोहली बीसीसीआई से […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. बल्लेबाजी में उनका कोई जवाब नहीं है. बल्लेबाजी में वो एक के बाद एक नये कीर्तिमान बनाते जा रहे हैं. उनकी कप्‍तानी में भी टीम इंडिया लगातार ऊंचाइयों को छू रही है. लेकिन इस बीच कोहली बीसीसीआई से काफी नाराज चल रहे हैं.

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट शुरू होने से एक दिन पहले कोहली टीम इंडिया के व्‍यस्‍त कार्यक्रम को लेकर काफी नाराज दिखे. कोहली की नाराजगी तब खुलकर सामने आयी जब उनसे उछालभरी पिच के बारे में पूछा गया. कोहली ने कहा, दक्षिण अफ्रीका दौरे की तैयारी के लिये हमारे पास अधिक समय नहीं है. श्रीलंका श्रृंखला के खत्म होने के दो दिन बाद हमें दक्षिण अफ्रीका रवाना होना है. हमारे पास उस दौरे पर मिलने वाले हालात में खेलने के अलावा कोई चारा नहीं था.

कोहली ने कहा, व्‍यस्‍त कार्यक्रम होने के कारण टीम प्रबंधन के पास श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला के लिये उछालभरी पिचें बनाने का अनुरोध करने के सिवाय कोई चारा नहीं था. उन्होंने कहा, हमें एक महीने का ब्रेक मिलता तो हम बेहतर तैयारी कर सकते थे लेकिन अब जो स्थिति है, उसी में तैयारी करनी होगी. भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे 24 दिसंबर को खेलेगी जबकि 27 दिसंबर को उसे दक्षिण अफ्रीका रवाना होना है. कोहली ने कहा कि बड़ी श्रृंखला के लिये टीम को अलग तरीके से तैयारी करनी होती है लिहाजा दो श्रृंखलाओं के बीच ब्रेक होना चाहिये.
* भविष्य में व्यस्त कार्यक्रम को लेकर देना होगा ध्यान
उन्होंने कहा, भविष्य में हमें इस पर ध्यान देना होगा क्योंकि हम विदेश दौरे पर टीम का आकलन करने लगते हैं लेकिन यह नहीं देखते कि तैयारी के लिये कितना समय हमें मिला. भारतीय कप्तान ने कहा, टेस्ट मैचों के बाद नतीजे आने पर लोग खिलाडियों के बारे में आकलन करने लगते हैं. ऐसा नहीं होना चाहिये. यह भी देखना चाहिये कि हम जैसी तैयारी करना चाहते थे, हमें उसका मौका मिला या नहीं. हमें लगा कि आने वाली चुनौतियों का सामना करने की तैयारी के लिये यही मौका है.
* इस साल बेहद व्यस्त कार्यक्रम है टीम इंडिया का
टीम इंडिया इस साल काफी व्‍यस्‍त कार्यक्रम से गुजर रहा है. जुन-जुलाई से टीम इंडिया का दौरा जो आरंभ हुआ वो दिसंबर तक जारी रहेगा. जुन-जुलाई में टीम इंडिया और वेस्‍टइंडीज के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली गयी. जुलाई-अगस्‍त में टीम इंडिया ने श्रीलंका में तीन टेस्‍ट और पांच वनडे मैचों की श्रृंखला खेली. अक्‍तूबर में न्‍यूजीलैंड और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला खेली गयी. इसके बाद इस समय श्रीलंका और भारत के बीच तीन मैच की टेस्‍ट श्रृंखला खेली जा रही है. इसके तुरंत बाद भारत को दक्षिण अफ्रीका दौरा करना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola