जडेजा के पास ICC रैंकिंग में शीर्ष पर आने का मौका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2017 5:29 PM
दुबई : हरफनमौला खिलाडी रविंद्र जडेजा के पास 16 नवंबर से कोलकाता में शुरू हो रही श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से गेंदबाजी और आलराउंडर रैंकिंग में फिर से नंबर एक बनने का मौका होगा. जडेजा ने 32 टेस्ट मैचों में 155 विकेट चटकाने के अलावा 1136 रन भी बनाये है. 28 वर्षीय यह खिलाड़ी […]
दुबई : हरफनमौला खिलाडी रविंद्र जडेजा के पास 16 नवंबर से कोलकाता में शुरू हो रही श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से गेंदबाजी और आलराउंडर रैंकिंग में फिर से नंबर एक बनने का मौका होगा. जडेजा ने 32 टेस्ट मैचों में 155 विकेट चटकाने के अलावा 1136 रन भी बनाये है. 28 वर्षीय यह खिलाड़ी दोनों श्रेणियों में रैंकिंग में दूसरे पायदान पर है. गेंदबाजी रैंकिंग में वह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन से 12 अंक पीछे है तो वही आलराउंडरों की श्रेणी में वह बांग्लादेश के शाकिब अल हसन से आठ अंक पीछे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










