दक्षिण अफ्रीका ने भारत का काम कर दिया आसान, जानें सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी सूर्या टीम

Updated:
विज्ञापन

बुमराह, फोटो पीटीआई

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. साउथ अफ्रीका की जीत से टीम इंडिया को भी फायदा हुआ है. सूर्या सेना के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह यहां से आसान हो गई है. यहां समझते हैं सेमीफाइनल का गणित.

विज्ञापन

T20 World Cup 2026: सुपर 8 में भारत को हराकर दक्षिण अफ्रीका ने काम बिगाड़ दिया था, लेकिन वेस्टइंडीज को हराकर काम बना भी दिया. भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जो चाहिए था, वही हुआ. दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया. भारतीय टीम ने जिंबाब्वे को चेन्नई में हरा भी दिया है. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को आखिरी सुपर 8 मैच में वेस्टइंडीज को भी हराना होगा, वैसी स्थिति में भारत सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा.

विज्ञापन

भारत की जीत पर क्या होगा?

जिंबाब्वे की हार से भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना बढ़ गई है. भारत के दो प्वाइंट्स हो गए हैं. नेट रन रेट में भी काफी सुधार हो गया है. हालांकि इसके बावजूद भारत को अपने आखिरी सुपर 8 मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराना होगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola