श्रीलंका दौरे के बाद BCCI ने खिलाड़ियों को बुलाया बेंगलुरु, जडेजा-पंत समेत इन खिलाड़ियों का हुआ फिटनेस टेस्ट

Updated:
विज्ञापन

संजू सैमसन और श्रैयस अय्यर (फोटो—एक्स )

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होते ही टीम इंडिया के कई प्रमुख खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट के लिए बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे. खिलाड़ियों का यो-यो और ब्रोंको टेस्ट के जरिए फिटनेस परखा गया.

विज्ञापन

Team India Fitness Test: हाल ही में श्रीलंका से दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत ने 1-0 से जीत दर्ज की थी. सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया के प्लेयर्स वापस भारत लौटे है. दौरा खत्म होते ही भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों को फिटनेस टेस्ट के लिए बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में बुलाया गया. रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ समेत कई खिलाड़ियों ने फिटनेस जांच में हिस्सा लिया.

विज्ञापन

क्यों कराया गया टीम इंडिया के खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट?

सितंबर से भारत का नया घरेलू क्रिकेट सीजन शुरू होने वाला है. इसके बाद भारतीय टीम को आने वाले महीनों में कई अहम सीरीज और टूर्नामेंट खेलने हैं. लगातार व्यस्त रहने वाले क्रिकेट कैलेंडर को देखते हुए बीसीसीआई खिलाड़ियों की फिटनेस पर विशेष ध्यान दे रहा है. बोर्ड चाहता है कि खिलाड़ी आगामी मुकाबलों से पहले पूरी तरह फिट रहें और लंबे क्रिकेट सत्र के दौरान चोट से बचने के लिए उनकी फिटनेस का नियमित आकलन किया जाए. इसी वजह से श्रीलंका दौरा खत्म होते ही कई खिलाड़ियों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बुलाया गया.

जडेजा-पंत समेत इन खिलाड़ियों ने दिया टेस्ट

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया के कई खिलाड़ी फिटनेस जांच के लिए बेंगलुरु पहुंचे. इनमें रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ जैसे प्रमुख नाम शामिल रहे. खिलाड़ियों ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अलग-अलग फिटनेस टेस्ट के साथ रनिंग ड्रिल में भी हिस्सा लिया. इन अभ्यासों के जरिए उनकी गति, सहनशक्ति और रिकवरी क्षमता का आकलन किया गया.

ये भी पढ़ें: Javagal Srinath Birthday: वनडे में 300 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज का नाम कैसे पड़ा 'मैसूर एक्सप्रेस'

ब्रोंको और यो-यो टेस्ट से परखी गई फिटनेस

बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खिलाड़ियों की फिटनेस जांचने के लिए कई तरह के परीक्षण किए गए. इनमें ब्रोंको टेस्ट, यो-यो टेस्ट, 2 किलोमीटर रन और क्रिकेट से जुड़ी अलग-अलग रनिंग ड्रिल शामिल थीं. ब्रोंको टेस्ट के दौरान खिलाड़ियों की गति और सहनशक्ति के साथ उनकी रिकवरी क्षमता को परखा जाता है. वहीं, यो-यो टेस्ट के जरिए खिलाड़ियों की एरोबिक फिटनेस और स्टैमिना का आकलन किया जाता है. इसके अलावा खिलाड़ियों को निर्धारित समय में 2 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होती है. क्रिकेट में लगातार रनिंग और लंबे समय तक मैदान पर सक्रिय रहने के लिए ये फिटनेस मानक काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

ये भी पढ़ें: हैदराबाद में बनेगा 1.32 लाख दर्शकों की क्षमता वाला क्रिकेट स्टेडियम, Future City में मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की तैयारी

बुमराह, हार्दिक समेत ये खिलाड़ी अभी पूरी तरह फिट नहीं

कुछ भारतीय खिलाड़ी अभी चोट से पूरी तरह उबरने की प्रक्रिया में हैं. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और नीतीश कुमार रेड्डी के पूरी तरह फिट होने के बाद ही उनका फिटनेस टेस्ट कराया जाएगा. वहीं, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को फिलहाल फिटनेस टेस्ट के लिए नहीं बुलाया गया है. दोनों ने श्रीलंका दौरे पर लगातार गेंदबाजी की थी, ऐसे में उन्हें आराम दिया गया है. युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव भी अब पूरी तरह फिट होकर चयन के लिए उपलब्ध बताए जा रहे हैं.

आने वाले महीनों में व्यस्त रहेगा टीम इंडिया का कार्यक्रम

भारतीय टीम के लिए आने वाले महीने काफी व्यस्त रहने वाले हैं. सितंबर से बीसीसीआई का नया घरेलू क्रिकेट सीजन शुरू होगा. इसके बाद टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. भारतीय टीम इसके बाद एशियन गेम्स में भी हिस्सा लेगी. वहीं, भारत की दूसरी टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में मैदान पर उतरेगी. इसके अलावा भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच भी मुकाबले होने हैं.

ये भी पढ़ें: Duleep Trophy: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने कप्तानी मिलते ही लिया DRS, पहली ही कोशिश में सही साबित हुआ फैसला, देखें वीडियो

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola