ePaper

1009 रन और स्कॉलरशिप बना धनावड़े के लिए परेशानी का सबब, भूलना चाहते हैं उपलब्धि

Updated at : 09 Nov 2017 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
1009 रन और स्कॉलरशिप बना धनावड़े के लिए परेशानी का सबब, भूलना चाहते हैं उपलब्धि

मुंबई : 1009 रन बनाकर क्रिकेट में तहलका मचाने वाले प्रणव धनावड़े के लिए उनकी उपलब्धि ही अब उनके लिए परेशानी का सबब बन गयी है. धनावड़े अब अपनी उप‍लब्धियों को भूल जाना चाहते हैं. इसके अलावा उन्‍होंने मुंबई क्रिकेट असोसिएशन (एमसीए) की ओर से मिल रही 10,000 रुपये वार्षिक स्कॉलरशिप भी बंद करने का […]

विज्ञापन

मुंबई : 1009 रन बनाकर क्रिकेट में तहलका मचाने वाले प्रणव धनावड़े के लिए उनकी उपलब्धि ही अब उनके लिए परेशानी का सबब बन गयी है. धनावड़े अब अपनी उप‍लब्धियों को भूल जाना चाहते हैं. इसके अलावा उन्‍होंने मुंबई क्रिकेट असोसिएशन (एमसीए) की ओर से मिल रही 10,000 रुपये वार्षिक स्कॉलरशिप भी बंद करने का आग्रह किया है.

दरअसल धनावड़े इस धमाकेदार पारी के बाद काफी फेमस को गये और लोगों की आशाएं उनसे काफी बढ़ गयीं. लेकिन मौजूदा समय में धनावड़े काफी खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. उनका बल्‍ला नहीं चल पा रहा है. मिडडे की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रणव और उसके कोच मोबिन शेख पर प्रदर्शन का इतना दबाव आ गया कि अब कोच प्रणव के दिमाग से उस उपलब्धि की पूरी यादें मिटाना देना चाहते हैं.

प्रणव के पिता प्रशांत धनावड़े जो ऑटो चालक हैं उन्‍होंने और कोच ने मिलकर फैसला लिया है कि प्रणव को अपनी उस उपलब्धि और उसकी यादों के साथ साथ स्कॉलरशिप को ही भूल जाना चाहिए और उन्होंने मुंबई क्रिकेट असोसिएशन (एमसीए) से आग्रह किया है कि उसे दी जा रही वार्षिक स्कॉलरशिप को अब बंद कर दिया जाए.

VIDEO : प्रणव धनावड़े ने इतिहास रचा, 1000 रन बनाने वाला दुनिया का पहला बल्‍लेबाज

गौरतलब हो कि मुंबई का प्रणव धनावड़े डेढ़ साल पहले इंटर स्कूल मैच में 1009 रन बनाये थे और 117 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा था. यह रिकॉर्ड अभी भी कायम है. उसके इसी रिकॉर्ड को देखते हुए मुंबई क्रिकेट असोसिएशन (एमसीए) ने उसे पांच साल तक 10,000 रुपये वार्षिक स्कॉलरशिप देना की घोषणा की थी.

केसी गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल की तरफ से खेल रहे 15 वर्षीय धनवाड़े ने मुंबई क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित भंडारी कप अंतरस्कूल टूर्नामेंट में आर्य गुरुकुल के खिलाफ केवल 323 गेंदों पर यह स्कोर बनाया और उनका स्ट्राइक रेट 312.38 रहा.

सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने वाले क्रिकेटर प्रणव धनावडे के साथ मुंबई पुलिस ने की मारपीट !

धनावड़े ने 395 मिनट तक चली अपनी इस पारी में 129 चौके और 59 छक्के जमाये. धनवाडे़ की स्कूल ने विक्टोरिया के न्यूसाउथ वेल्स के खिलाफ 1926 में बनाये गये 1107 रन के रिकार्ड को पीछे छोडा़. उन्होंने ब्रिटेन के एईजे कोलिन्स का क्लार्क हाउस के खिलाफ नार्थ टाउन में 1899 में बनाये गये नाबाद 628 रन के रिकार्ड को तोडा़.

* सचिन ने भी दी थी बधाई

दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी धनवाड़े को उस उपलब्धि के लिए बधाई दी थी. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा था, ‘‘प्रणव धनवाडे़ को एक पारी में 1000 से अधिक रन बनाने वाला पहला बल्लेबाज बनने पर बधाई. शाबाश और कड़ी मेहनत करो. आपको भी नई उंचाईयां छूनी चाहिए. ‘

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola