बल्ले के आकार में बदलाव का खेल पर होगा असर : राहुल द्रविड

नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड ने कहा कि बल्ले की मोटाई सीमित करने को लेकर आईसीसी के नये नियमों का क्रिकेट के खेल पर असर होगा. नये नियमों के तहत बल्ले की मोटाई को सीमित किया गया है. बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बनाने की कवायद के तहत बल्ले की चौडाई […]
नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड ने कहा कि बल्ले की मोटाई सीमित करने को लेकर आईसीसी के नये नियमों का क्रिकेट के खेल पर असर होगा. नये नियमों के तहत बल्ले की मोटाई को सीमित किया गया है. बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बनाने की कवायद के तहत बल्ले की चौडाई 108 मिलीमीटर से अधिक नहीं होगी जबकि किनारों पर इसकी मोटाई 40 मिलीमीटर और बीच में 67 मिलीमीटर से अधिक नहीं होगी.
द्रविड ने कहा, हां, इसका (बल्ले के आकार में बदलाव का) असर होगा. खेल के नतीजों पर असर पड़ेगा. हालांकि बदलाव काफी बड़े नहीं है क्योंकि कुछ ही खिलाड़ी हैं जो ऐसे बल्लों का इस्तेमाल करते हैं तो नये नियमों के तहत नहीं आते. यह अच्छा फैसला है. दायें हाथ के इस पूर्व बल्लेबाज ने हालांकि कहा कि बल्ले के आकार के अलावा भी कई ऐसे चीजें है जो खेल को प्रभावित करती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




