ये क्या...एक दिन पहले ही तय हो गया था कि नहीं हो सकेगा भारत-ऑस्ट्रेलिया आखिरी टी-20

नयी दिल्ली : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच शुक्रवार को आउटफील्ड के गीला होने के कारण शुरू नहीं हो सका और उसे रद्द कर दिया गया. मैच रद्द होने के कारण तीन मैचों की श्रृखला 1-1 से बराबरी पर खत्म हो गया. हैदराबाद में उस दिन दर्शकों को […]
नयी दिल्ली : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच शुक्रवार को आउटफील्ड के गीला होने के कारण शुरू नहीं हो सका और उसे रद्द कर दिया गया. मैच रद्द होने के कारण तीन मैचों की श्रृखला 1-1 से बराबरी पर खत्म हो गया. हैदराबाद में उस दिन दर्शकों को भारी निराशा का सामना करना पड़ा.
इधर मैच को लेकर एक बड़ा खुलासा किया गया है. जिसके अनुसार ऐसी खबर आ रही है कि मैच के एक दिन पहले ही मैच को लेकर तय कर दिया गया था कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी टी-20 मैच नहीं हो पाएगा. ऑस्ट्रेलियाई के एक जर्नलिस्ट मार्टिन स्मिथ ने तो 12 अक्टूबर को एक फोटो शेयर करते हुए ये तक लिख दिया था- ‘एक हफ्ते की लगातार बारिश के बाद हैदराबाद में आउटफील्ड स्पंजी हो गई है. मुझे नहीं लगता कि ये जल्दी सूखने वाली है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




