रविंद्र जडेजा के रेस्टोरेंट पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, बासी खाना बरामद

नयी दिल्ली : टीम इंडिया से बाहर चले रहे ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहा है. एक के बाद एक मुश्किलें उन्हें घेर कर खड़ी हो जा रही है. एक तो लगातार दो सीरीज में उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया इसके बाद ताजा खबर है कि […]
नयी दिल्ली : टीम इंडिया से बाहर चले रहे ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहा है. एक के बाद एक मुश्किलें उन्हें घेर कर खड़ी हो जा रही है. एक तो लगातार दो सीरीज में उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया इसके बाद ताजा खबर है कि उनके रेस्टोरेंट पर स्वास्थ्य विभाग का छापा पड़ा है.
बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भारी मात्रा में बासी खाना बरामद किया. दरअसल जडेजा के शहर राजकोट में पिछले कई दिनों से स्वास्थ्य विभाग अलग-अलग होटल और रेस्त्रां में छापा मारकर खाने की चीजों की क्वालिटी चेक कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




