BCCI ने 3 महीने में भर दी रवि शास्त्री की ''झोली'', जानें कितनी सैलरी मिली टीम इंडिया के नये कोच को

नयी दिल्ली : मुख्य कोच रवि शास्त्री को भारतीय क्रिकेट टीम के साथ अपने नये कार्यकाल के पहले तीन महीने की उनकी सेवाओं के लिए एक करोड़ 20 लाख रुपये से कुछ अधिक का भुगतान किया गया है. शास्त्री ने इस साल जुलाई में मुख्य कोच के रुप में वापसी की थी और 18 जुलाई […]
नयी दिल्ली : मुख्य कोच रवि शास्त्री को भारतीय क्रिकेट टीम के साथ अपने नये कार्यकाल के पहले तीन महीने की उनकी सेवाओं के लिए एक करोड़ 20 लाख रुपये से कुछ अधिक का भुगतान किया गया है.
शास्त्री ने इस साल जुलाई में मुख्य कोच के रुप में वापसी की थी और 18 जुलाई से 18 अक्तूबर के बीच तीन महीने के लिए उन्हें 1,20,87,187 रुपये का भुगतान किया गया है. बीसीसीआई की वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई है.पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को भारत के बाहर हुए टूर्नामेंटों के सकल राजस्व में हिस्से के तौर पर 57,88,373 रुपये का भुगतान किया गया है.
क्या 2019 में वर्ल्ड कप जिता सकते हैं रवि शास्त्री?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




