ePaper

सहवाग ने बताया, क्यों छींटाकशी नहीं करेंगे आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

Updated at : 03 Oct 2017 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
सहवाग ने बताया, क्यों छींटाकशी नहीं करेंगे आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

नयी दिल्ली : भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अगले साल नीलामी में लुभावने आईपीएल करार को लेकर अधिक चिंतित हैं जिसने उन्हें भारत के खिलाफ हाल में एकदिवसीय श्रृंखला में 1-4 की हार के दौरान मेजबान टीम के खिलाडियों पर छींटाकशी करने से रोका. सहवाग ने एक टीवी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अगले साल नीलामी में लुभावने आईपीएल करार को लेकर अधिक चिंतित हैं जिसने उन्हें भारत के खिलाफ हाल में एकदिवसीय श्रृंखला में 1-4 की हार के दौरान मेजबान टीम के खिलाडियों पर छींटाकशी करने से रोका.

सहवाग ने एक टीवी चैनल के साथ बातचीत में कहा, वे (ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी) अगले साल होने वाली आईपीएल की बड़ी नीलामी के कारण डरे हुए हैं. अगर वे एकदिवसीय श्रृंखला में भारतीय खिलाडियों के खिलाफ छींटाकशी करते तो भारतीय फ्रेंचाइजी मालिक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर बड़ी बोली लगाने से पहले सोच सकते थे.

भारत के इस स्पिनर ने बीसीसीआई से बिना शर्त माफी मांगी, जानें क्या है मामला

यह भी कारण हो सकता है कि वे अपने भारतीय समकक्षों के साथ छींटाकशी से बचे. सहवाग ने साथ ही कहा किऑस्ट्रेलियाई टीम स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर अधिक निर्भर है जो उसे दबाव में डालता है. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम दबाव में खेल रही है क्योंकि अब उसके पास वे महान खिलाड़ी नहीं हैं. उनकी टीम दो या तीन खिलाडियों पर निर्भर है- डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ और आरोन फिंच.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola