भारत के इस स्पिनर ने बीसीसीआई से बिना शर्त माफी मांगी, जानें क्या है मामला

नयी दिल्ली : कर्नाटक के ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम ने बिना किसी शर्त के माफी मांग ली है लेकिन इस मामले को फिर भी अनुशासनात्मक समिति के सुपुर्द कर दिया गया है. गौतम पर बीसीसीआई ने अनुशासनात्मक कारणों से दलीप ट्राफी और भारत ए सीरीज में खेलने से रोक लगा दी थी. गौतम ने इंडिया […]
नयी दिल्ली : कर्नाटक के ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम ने बिना किसी शर्त के माफी मांग ली है लेकिन इस मामले को फिर भी अनुशासनात्मक समिति के सुपुर्द कर दिया गया है. गौतम पर बीसीसीआई ने अनुशासनात्मक कारणों से दलीप ट्राफी और भारत ए सीरीज में खेलने से रोक लगा दी थी.
गौतम ने इंडिया रेड के लिये दलीप ट्राफी का शुरुआती मैच खेला था और पांच विकेट झटके थे लेकिन वह मैच के बाद यह कहते हुए बेंगलुरु के लिये निकल गये थे कि उन्हें टाइफाइड है. हालांकि बीसीसीआई से अनुमति लिये बिना उन्होंने कर्नाटक प्रीमियर लीग का एक टी20 मैच खेल लिया. जिसके बाद बीसीसीआई के महाप्रबंधक (खेल विकास) रत्नाकर शेट्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा था और उन्हें दलीप ट्राफी में आगे हिस्सा लेने से रोक दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




