ePaper

RTI के तहत खुलासा : अभी भी BCCI के एक्टिंग सेक्रेटरी अमिताभ चौधरी के हस्ताक्षर से निकाले जाते हैं JSCA के पैसे

Updated at : 26 Sep 2017 12:30 PM (IST)
विज्ञापन
RTI के तहत खुलासा : अभी भी BCCI के एक्टिंग सेक्रेटरी अमिताभ चौधरी के हस्ताक्षर से निकाले जाते हैं JSCA के पैसे

नयी दिल्ली : बीसीसीआई के एक्टिंग सेक्रेटरी अमिताभ चौधरी अभी भी रांची जिला क्रिकेट एसोसिएशन की आम सभा में चेयरमैन की हैसियत से उपस्थित रहते हैं. दिनांक 24 सितंबर को हुई एसोसिएशन की बैठक में भी उन्होंने चेयरमैन की हैसियत से भाग लिया. इस बात की जानकारी सूचना के अधिकार के तहत मिली है. SC […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बीसीसीआई के एक्टिंग सेक्रेटरी अमिताभ चौधरी अभी भी रांची जिला क्रिकेट एसोसिएशन की आम सभा में चेयरमैन की हैसियत से उपस्थित रहते हैं. दिनांक 24 सितंबर को हुई एसोसिएशन की बैठक में भी उन्होंने चेयरमैन की हैसियत से भाग लिया. इस बात की जानकारी सूचना के अधिकार के तहत मिली है.

SC ने BCCI को लताड़ा, संविधान मसौदे को लेकर खन्ना, अमिताभ चौधरी और अनिरुद्ध चौधरी को चेताया

सूचना के अधिकार के तहत एक सवाल के जवाब में बताया गया है कि बीसीसीआई के एक्टिंग सेक्रेटरी अमिताभ चौधरी अभी भी झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के बैंक एकाउंट में हस्ताक्षरकर्ता की हैसियत से जुड़े हैं.

पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई को लताड़ा था और लोढ़ा समिति की रिपोर्ट को अतिशीघ्र लागू करने की हिदायत दी थी. अमिताभ चौधरी पर हितों के टकराव का मामला बनता है. सूचना के अधिकार के जरिये आज जो सूचना मिली है, वह हितों के टकराव का उदाहरण है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola