भारत के खिलाफ काम आयेगा आईपीएल और टी-20 विश्व कप का अनुभव : फाकनर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Sep 2017 6:29 PM
चेन्नई : ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी जेम्स फाकनर ने भारत के साथ एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला शुरू होने से पहले आज कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और पिछले साल भारत में टी-20 विश्व कप में खेलने के अनुभव से ऑस्ट्रेलियाई टीम को फायदा होगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 सितंबर से शुरू हो […]
चेन्नई : ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी जेम्स फाकनर ने भारत के साथ एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला शुरू होने से पहले आज कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और पिछले साल भारत में टी-20 विश्व कप में खेलने के अनुभव से ऑस्ट्रेलियाई टीम को फायदा होगा.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 सितंबर से शुरू हो रही श्रृंखला में पांच एकदिवसीय मैचों के बाद तीन टी-20 मैच भी खेले जायेंगे. फाकनर ने कहा कि भारतीय टीम फार्म में चल रही है और उसे हराने के लिये ऑस्ट्रेलियाई खिलाडियों को अपने जज्बा दिखाना होगा. एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में टीम के प्रशिक्षण सत्र के बाद फाकनर ने कहा, टीम के ज्यादातर खिलाड़ी यहां आईपीएल और टी-20 विश्व कप में खेले हैं. इसलिये वह अनुभव हमारे काम आयेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










