ePaper

श्रीसंत प्रतिबंध मामला : केरल हाईकोर्ट में अपील करेगा बीसीसीआई

Updated at : 10 Aug 2017 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीसंत प्रतिबंध मामला : केरल हाईकोर्ट में अपील करेगा बीसीसीआई

नयी दिल्ली : एस श्रीसंत को बीसीसीआई से तुरंत कोई राहत नहीं मिलने वाली क्योंकि बोर्ड ने इस दागी तेज गेंदबाज पर लगे आजीवन प्रतिबंध को हटाने के के खिलाफ केरल उच्च न्यायालय की खंडपीठ में अपील करने का फैसला किया है. श्रीसंत पर आईपीएल स्‍पॉट फिक्सिंग 2013 में कथित भूमिका के लिये बीसीसीआई ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : एस श्रीसंत को बीसीसीआई से तुरंत कोई राहत नहीं मिलने वाली क्योंकि बोर्ड ने इस दागी तेज गेंदबाज पर लगे आजीवन प्रतिबंध को हटाने के के खिलाफ केरल उच्च न्यायालय की खंडपीठ में अपील करने का फैसला किया है.

श्रीसंत पर आईपीएल स्‍पॉट फिक्सिंग 2013 में कथित भूमिका के लिये बीसीसीआई ने आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था. पिछले सोमवार को केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने आदेश पारित करके इस गेंदबाज का आजीवन प्रतिबंध हटाने के लिये कहा. बीसीसीआई हालांकि अपने रवैये पर अडिग है कि वह इस तेज गेंदबाज को तुरंत वापसी की अनुमति नहीं देगा.

तो इसलिए भज्‍जी ने मैदान पर श्रीसंत को जड़ा था थप्‍पड़

बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, हां, केरल उच्च न्यायालय के आदेश का कानूनी टीम ने अध्ययन किया है. आदेश एकल पीठ ने दिया है और बीसीसीआई के पास केरल उच्च न्यायालय की बड़ी पीठ के पास अपील करने का अधिकार है.

क्रिकेट ग्राउंड पर हो सकती है एस श्रीसंत की वापसी, केरल HC ने आजीवन प्रतिबंध को रद्द किया

इसलिए हम केरल उच्च न्यायालय की खंडपीठ के पास प्रतिबंध हटाने के फैसले के खिलाफ अपील करेंगे. बीसीसीआई की भ्रष्टाचार के मसलों पर शून्य सहिष्णुता की नीति रही है और इसलिए भारत की तरफ से 27 टेस्ट, 53 वनडे और दस टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले श्रीसंत के प्रति उसकी कोई सहानुभूति नहीं है.

श्रीसंत पर से आजीवन प्रतिबंध हटाये जाने के फैसले का अध्ययन करेगी बीसीसीआई

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola