ePaper

वेतन में बढ़ोतरी चाहते हैं बीसीसीआई के राष्ट्रीय चयनकर्ता

Updated at : 04 Aug 2017 4:42 PM (IST)
विज्ञापन
वेतन में बढ़ोतरी चाहते हैं बीसीसीआई के राष्ट्रीय चयनकर्ता

नयी दिल्ली : बीसीसीआई जहां घरेलू क्रिकेटरों और मैच अधिकारियों के वेतन में बढ़ोतरी पर विचार कर रहा है, वहीं जूनियर और सीनियर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने भी तनख्वाह बढ़ाने का अनुरोध किया है. समझा जाता है कि बीसीसीआई को संशोधित भुगतान ढांचे के बारे में कुछ प्रस्ताव मिले हैं. इनमें से एक जूनियर चयन समिति […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बीसीसीआई जहां घरेलू क्रिकेटरों और मैच अधिकारियों के वेतन में बढ़ोतरी पर विचार कर रहा है, वहीं जूनियर और सीनियर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने भी तनख्वाह बढ़ाने का अनुरोध किया है. समझा जाता है कि बीसीसीआई को संशोधित भुगतान ढांचे के बारे में कुछ प्रस्ताव मिले हैं. इनमें से एक जूनियर चयन समिति के सदस्य ने जमा किया है.

फिलहाल सीनियर चयन समिति के सदस्य को प्रति सत्र 60 लाख रुपये मिलते हैं, जबकि जूनियर समिति के सदस्य को सालाना 40 लाख रुपये दिये जाते हैं. उन्हें 2012 से यही वेतन मिल रहा है और उसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, ”हमें राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के वेतन में बढ़ोतरी को लेकर कई प्रस्ताव मिले हैं. इनमें एक प्रस्ताव यह भी है कि दोनों चयन समितियों के अध्यक्षों को अधिक पैसा मिलना चाहिए, क्योंकि उनका काम अधिक जिम्मेदारी का है.” एक प्रस्ताव में कहा गया कि सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष को एक करोड़ 20 लाख रुपये दिये जाने चाहिए. बीसीसीआई वेतन में 30 से 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की सोच रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola