नीदरलैंड में पत्नी संग समय बिता रहे सुरेश रैना ने पूर्व कोच कर्स्टन के साथ बिताये दिन को याद किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jul 2017 7:30 AM
नयी दिल्ली : भारतीय टीम से बाहर चल रहे सुरेश रैना ने राष्ट्रीय टीम में कोच गैरी कर्स्टन के साथ के दिनों को याद किया. उन्होंने नीदरलैंड में इस दक्षिण अफ्रीकी के साथ अभ्यास के दौरान यह बात की. रैना उस भारतीय टीम का हिस्सा थे जिसने 2011 विश्व कप जीता था और तब कर्स्टन […]
नयी दिल्ली : भारतीय टीम से बाहर चल रहे सुरेश रैना ने राष्ट्रीय टीम में कोच गैरी कर्स्टन के साथ के दिनों को याद किया. उन्होंने नीदरलैंड में इस दक्षिण अफ्रीकी के साथ अभ्यास के दौरान यह बात की. रैना उस भारतीय टीम का हिस्सा थे जिसने 2011 विश्व कप जीता था और तब कर्स्टन कोच थे. रैना अभी नीदरलैंड में हैं जहां उनकी पत्नी प्रियंका काम करती है.
कर्स्टन अंडर-17 नीदरलैंड टीम के साथ तीन दिवसीय ट्रेनिंग शिविर के लिये इस देश में हैं. रैना ने ट्वीट किया, ”इस सुपर प्रतिभाशाली व्यक्ति के साथ अभ्यास करना शानदार है. गैरी कर्स्टन आपसे इतना कुछ सीखा जा सकता है. ” रैना ने भी नीदरलैंड के युवा क्रिकेटरों से मुलाकात की. उन्होंने लिखा, ”पूरे ग्रुप के साथ मुलाकात शानदार रही जिसमें मैं अनुभव साझा कर सका. ”
नीदरलैंड में पत्नी प्रियंका संग नरेंद्र मोदी से मिले सुरेश रैना
एमएस धौनी जैसे खिलाडि़यों का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए : सुरेश रैना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










