ePaper

बीसीसीआई के निर्देश बिना कोच के मामले में कुछ नहीं कहूंगा : कोहली

Updated at : 30 Jun 2017 10:25 AM (IST)
विज्ञापन
बीसीसीआई के निर्देश बिना कोच के मामले में कुछ नहीं कहूंगा : कोहली

नार्थ साउंड ( एंटीगा ) : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने स्पष्ट किया कि अगर बीसीसीआई नये कोच के चयन पर उनके विचार जानना चाहेगा तभी वह इस पर अपनी राय देंगे. रवि शास्त्री भी अब कोच पद की दौड़ में हैं और कोहली की उनसे करीबी को देखते हुए कई का मानना है कि […]

विज्ञापन

नार्थ साउंड ( एंटीगा ) : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने स्पष्ट किया कि अगर बीसीसीआई नये कोच के चयन पर उनके विचार जानना चाहेगा तभी वह इस पर अपनी राय देंगे. रवि शास्त्री भी अब कोच पद की दौड़ में हैं और कोहली की उनसे करीबी को देखते हुए कई का मानना है कि वह कोच पद के लिए उनकी पसंद हो सकते हैं. कोहली से जब नये कोच पर उनकी राय पूछी गयी, उन्होंने कहा, ‘ ‘व्यक्तिगत तौर पर मैं कुछ नहीं कह सकता हूं. हम एक टीम के तौर पर अपनी बात तभी रखेंगे जब बीसीसीआई हमें ऐसा करने के लिए कहेगा.

‘ ‘ कोहली ने कहा कि इसके लिए एक प्रक्रिया है और इसमें व्यक्तिगत राय मायने नहीं रखती. उन्होंने कहा, ‘ ‘यह एक प्रक्रिया है जिससे हम हमेशा गुजरते हैं और टीम के रूप में हम जिसका सम्मान करते हैं. यह ऐसा कुछ है जो टीम से कहा जा सकता है किसी अकेले व्यक्ति से नहीं. इस प्रक्रिया के रूप में जब भी यह होगा तब हम बीसीसीआई को अपना सुझाव देंगे. ‘ ‘ जब यही सवाल दूसरी तरह से पूछा गया तो कोहली ने कहा, ‘ ‘सुझाव बीसीसीआई को दिये जाते हैं. खुले आम कुछ भी कहने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि जब भी हमसे पूछा जाएगा हमें टीम के तौर पर बीसीसीआई के सामने अपनी बात रखनी है. ‘ ‘

कोहली ने कहा कि अभी उनका लक्ष्य वेस्टइंडीज में श्रृंखला जीतना है. उन्होंने कहा, ‘ ‘अभी हम एक श्रृंखला में खेल रहे हैं और हमारा ध्यान इस पर है. प्रक्रिया अपनी जगह पर है और जो बीसीसीआई के नियंत्रण में है. हम अभी किसी अन्य चीज पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. ‘ ‘ कोहली ने कहा, ‘ ‘अभी हमारी प्राथमिकता श्रृंखला जीतना है और आगामी मैच के लिए तैयार रहना है. ‘ ‘

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola