ePaper

पीएम मोदी के बाद फेसबुक में सबसे लोकप्रिय हैं विराट कोहली, फॉलोवर्स की संख्‍या 3.5 करोड़ के पार

Updated at : 26 Jun 2017 12:17 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी के बाद फेसबुक में सबसे लोकप्रिय हैं विराट कोहली, फॉलोवर्स की संख्‍या 3.5 करोड़ के पार

नयी दिल्‍ली : चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पाकिस्‍तान के हाथों करारी हार और फिर उसके बाद मुख्‍य कोच अनिल कुंबले के साथ विवाद को लेकर भले ही कप्‍तान विराट कोहली की जमकर आलोचना हो रही है. उन्‍हें पूर्व क्रिकेटरों के साथ-साथ कई समर्थकों के उलाहने झेलने पड़े हैं. लेकिन इसके बाद भी कोहली की लोकप्रियता […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पाकिस्‍तान के हाथों करारी हार और फिर उसके बाद मुख्‍य कोच अनिल कुंबले के साथ विवाद को लेकर भले ही कप्‍तान विराट कोहली की जमकर आलोचना हो रही है. उन्‍हें पूर्व क्रिकेटरों के साथ-साथ कई समर्थकों के उलाहने झेलने पड़े हैं. लेकिन इसके बाद भी कोहली की लोकप्रियता में थोड़ी भी कमी नहीं आयी है.

इसका साफ उदाहरण है सोशल मीडिया. जी हां, सोशल मीडिया फेसबुक में विराट कोहली ने बॉलीवुड के दबंग हीरो सलमान खान को पीछे छोड़ दिया है और लंबी छलांग लगा ली है. कोहली अब फ्रेंड के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ही पीछे रह गये हैं. विराट कोहली फेसबुक में सबसे अधिक फॉलो किये जाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं. उनसे आगे अब केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रह गये हैं.

क्रीज पर कुछ यूं उतरे युवराज, कि लोग देख रह गये हैरान…

कप्‍तान विराट कोहली इसके लिए अपने समर्थकों को धन्‍यवाद भी कहा है. कोहली को अब तक फेसबुक पर 3 करोड़ 57 लाख 36 हजार 759 फॉलोवर्स हैं. जो की सलमान खान से 6 लाख ज्‍यादा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फेसबुक में 4 करोड़ 22 लाख 98 हजार 246 लोग फॉलो करते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola