विराट का नया रिकॉर्ड सबसे कम पारियों में पूरे किये 8000 रन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jun 2017 10:22 AM

विज्ञापन

बर्मिंघम : भारतीय कप्तान विराट कोहली आज एकदिवसीय अंतरराष्टीय क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 8000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गये हैं. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियन्स ट्रॉफी सेमीफाइनल में अपनी नाबाद 96 रन की पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की. कोहली ने 175वीं पारी में 8000 रन पूरे किये. इस तरह […]

विज्ञापन

बर्मिंघम : भारतीय कप्तान विराट कोहली आज एकदिवसीय अंतरराष्टीय क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 8000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गये हैं. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियन्स ट्रॉफी सेमीफाइनल में अपनी नाबाद 96 रन की पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की. कोहली ने 175वीं पारी में 8000 रन पूरे किये. इस तरह से उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलयर्स का रिकार्ड तोड़ा.

जिन्होंने 182 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था. सौरव गांगुली ( 200 पारियां ) और सचिन तेंदुलकर ( 210 पारियां ) अब इस सूची में तीसरे और चौथे स्थान पर हैं. कोहली को 8000 रन पूरे करने के लिए मैच से पहले 88 रन की जरुरत थी. उन्होंने शब्बीर रहमान की गेंद पर एक रन लेकर यह मुकाम हासिल किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola