हम अजेय नहीं : कोहली

Updated at : 10 Jun 2017 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
हम अजेय नहीं : कोहली

लंदन : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में दमदार स्कोर खड़ा करने के बावजूद श्रीलंका से मिली हार के बाद कहा कि उनकी टीम अजेय नहीं है. भारत ने श्रीलंका के सामने 322 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा, लेकिन श्रीलंकाई टीम ने उसे तीन विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया. कोहली ने […]

विज्ञापन

लंदन : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में दमदार स्कोर खड़ा करने के बावजूद श्रीलंका से मिली हार के बाद कहा कि उनकी टीम अजेय नहीं है. भारत ने श्रीलंका के सामने 322 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा, लेकिन श्रीलंकाई टीम ने उसे तीन विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया.

कोहली ने गुरुवार रात मैच के बाद कहा, मेरी निजी राय है कि हमने पर्याप्त स्कोर खड़ा किया था और मैं यह भी मानता हूं कि हमारे गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की. अगर श्रीलंकाई बल्लेबाज इस तरह की बल्लेबाजी करते हैं और हर कोई अच्छा खेल दिखाता है, तो आपको विरोधी टीम को श्रेय देना होगा. हम अजेय नहीं हैं. उन्होंने कहा : हम उन टीमों के खिलाफ खेल रहे हैं, जो कि खुद चैंपियन टीमें हैं. मुझे लगता है कि हमने अच्छी गेंदबाजी की. यहां आपको दूसरी टीम को श्रेय देना होगा. कोहली ने कहा कि अपने साथियों की आलोचना करने के बजाय वह श्रीलंकाई बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना करना चाहेंगे.

* अगला मैच क्वार्टर फाइनल की तरह
उन्होंने कहा : अगर कोई टीम इस तरह की मानसिकता से क्रिकेट खेलती है और अपने शाॅट का अच्छा नमूना पेश करती है, तो आपको उनकी प्रशंसा करनी पड़ेगी और कहना होगा कि बहुत अच्छा खेले. मौजूदा चैंपियन भारत अब करो या मरो वाली स्थिति में आ गया है और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होनेवाला मैच अब वास्तविक क्वार्टर फाइनल बन गया है, जिसमें जीत दर्ज करनेवाली टीम सेमीफाइनल में जगह बनायेगी. कोहली ने कहा : हां, यह बेहद रोमांचक बन गया है. अब असल में हर मैच क्वार्टर फाइनल बन गया है. हमारे ग्रुप में विशेष कर प्रत्येक टीम के दो-दो अंक हैं और अगर आप अपना अगला मैच जीत जाते हो, तो आगे बढ़ जाओगे जो कि मेरी नजर में सभी टीमों के लिए रोचक स्थिति है.
* सभी टीमों के लिए मार्ग खुला है
कोहली ने कहा : इस टूर्नामेंट से जुड़े हर व्यक्ति और प्रशंसकों के लिए रोचक स्थिति है. यह बेहतरीन स्थिति है, जहां आपको एक तरह से दो क्वार्टर फाइनल मैच खेलने हैं और अब यह अधिक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट बननेवाला है. इसलिए हमारे सामने अब पूरी परिस्थिति स्पष्ट है और इससे सभी टीमों के लिए आगे बढ़ने का मार्ग खुला है. कोहली ने कहा कि बीती रात गेंदबाजों के नहीं चल पाने के कारण अब जब टीम रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने उतरेगी, तो बल्लेबाजी में इसकी भरपाई करने की कोशिश करेगी. उन्होंने कहा : बल्लेबाजी में हमने अच्छी तरह से पारी को आगे बढ़ाया. मेरा मानना है कि हमने पर्याप्त रन बनाये थे. हां जब आप पीछे मुड़ कर देखते हो, तो कुछ ऐसे दौर थे, जबकि हम तेजी से रन बना सकते थे, लेकिन मुझे यह बड़ा मसला नहीं लगता.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola