पाकिस्तान को शिकस्त देने के बाद बोले विराट हमारा क्षेत्ररक्षण अच्छा नहीं था

Updated at : 05 Jun 2017 11:14 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान को शिकस्त देने के बाद बोले विराट हमारा क्षेत्ररक्षण अच्छा नहीं था

बर्मिंघम : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने चैम्पियंस ट्राफी के वर्षा से प्रभावित ग्रुप बी मैच में डकवर्थ लुईस पद्धति के आधार पर पाकिस्तान को 124 रन से रौंदने के बाद अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों की जमकर तारीफ की लेकिन क्षेत्ररक्षण में सुधार की गुंजाइश जतायी. भारतीय क्षेत्ररक्षकों ने आज कम से कम तीन आसान […]

विज्ञापन

बर्मिंघम : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने चैम्पियंस ट्राफी के वर्षा से प्रभावित ग्रुप बी मैच में डकवर्थ लुईस पद्धति के आधार पर पाकिस्तान को 124 रन से रौंदने के बाद अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों की जमकर तारीफ की लेकिन क्षेत्ररक्षण में सुधार की गुंजाइश जतायी. भारतीय क्षेत्ररक्षकों ने आज कम से कम तीन आसान कैच टपकाए जबकि मैदानी क्षेत्ररक्षण भी अच्छा नहीं रहा. डकवर्थ लुईस पद्धति के तहत 41 ओवर में 289 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम उमेश यादव (30 रन पर तीन विकेट), रविंद्र जडेजा (43 रन पर दो विकेट) और हार्दिक पंड्या (43 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने 33 . 4 ओवर में 164 रन ही बना सकी.

इससे पहले भारत ने रोहित (91), कप्तान विराट कोहली (नाबाद 81), सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (68) और युवराज सिंह (53) के अर्धशतकों की बदौलत तीन विकेट पर 319 रन बनाए. कोहली ने भारत की जीत के बाद कहा, ‘‘गेंद और बल्ले से हमने अच्छा प्रदर्शन किया. मैं 10 में से नौ अंक दूंगा लेकिन क्षेत्ररक्षण में हम आज छह अंक के बराबर ही थे. सर्वश्रेष्ठ टीमों को प्रतिस्पर्धा देने के लिए हमें अपने क्षेत्ररक्षण में सुधार करना होगा.”

बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर कोहली ने कहा, ‘‘शिखर और रोहित ने हमें अच्छी शुरुआत दिलायी. पिछली बार हम जब यहां जीते थे तो सलामी बल्लेबाजों ने अहम भूमिका निभाई थी. रोहित ने कुछ समय लिया लेकिन वह चोट के बाद वापसी कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आईपीएल से अलग है. उम्मीद करते हैं कि अगले मैच में वह बेहतर खेल पाएगा.” उन्होंने कहा, ‘‘शिखर ने काफी अच्छी शुरुआत की. युवराज काफी अच्छी लय में था और उसके सामने मैं क्लब क्रिकेटर लग रहा था.

हार्दिक ने सिर्फ पांच गेंद में 18 रन (छह गेंद में नाबाद 20) बनाए जो शानदार था.” दूसरी तरफ पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने अंतिम आठ ओवर में टीम की गेंदबाजी पर निराशा जताई. उन्होंने कहा, ‘‘40 ओवर के बाद सब कुछ नियंत्रण में था लेकिन अंतिम आठ ओवर में हमने मौका गंवा दिया. भारतीय बल्लेबाजों को श्रेय जाता है. उन्होंने अंतिम आठ ओवर में 124 रन बनाए और लय भारत के पास चली गयी”.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola