Budget 2026: अब सस्ते होंगे खेल के सामान, गांव के टैलेंट को मिलेगी नई उड़ान

Updated at : 01 Feb 2026 11:42 AM (IST)
विज्ञापन
Sports Budget 2026

बजट 2026 में खेल बजट की स्थिति

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में खेल जगत को बड़ी सौगात दी है. खेलकूद के सामान सस्ते होने से अब हर बच्चा मैदान में उतर सकेगा. साथ ही ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए विशेष स्कीम और MSME को 10 हजार करोड़ की मदद का एलान हुआ है, जिससे खेल इंडस्ट्री को मजबूती मिलेगी.

विज्ञापन

Sports Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitaraman) ने बजट में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है. सरकार ने खेलकूद के सामानों को सस्ता करने का बड़ा फैसला लिया है, जिससे अब युवाओं को किट खरीदने में जेब खाली नहीं करनी पड़ेगी. इसके साथ ही गांवों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक बड़ी योजना का एलान भी किया गया है.

खेल के सामान होंगे सस्ते

सरकार के इस फैसले से क्रिकेट बैट, फुटबॉल, जूते और दूसरे जरूरी खेल उपकरणों की कीमतों में कमी आएगी. इससे मध्यम वर्गीय परिवारों के उन बच्चों को बड़ी मदद मिलेगी, जो पैसों की कमी की वजह से अपने सपने पूरे नहीं कर पाते थे. खेल का सामान सस्ता होने से बच्चों का रुझान मैदान की तरफ बढ़ेगा और देश को नए चैंपियन मिलने की उम्मीद जगेगी.

गांवों के खिलाड़ियों के लिए बड़ी स्कीम

वित्त मंत्री ने गांवों के विकास के लिए एक विशेष योजना पेश की है. इसमें ग्रामीण इलाकों में खेल के मैदान और ट्रेनिंग सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा. महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना के जरिए भी युवाओं को जोड़ा जाएगा, ताकि वे खेल के साथ-साथ अपने पैरों पर भी खड़े हो सकें. इससे दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले खिलाड़ियों को अब बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा.

खेल इंडस्ट्री को मिलेगा बढ़ावा

खेल से जुड़ी छोटी कंपनियों और उद्योगों (MSME) के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इससे भारत में ही बेहतर क्वालिटी के स्पोर्ट्स गियर और मशीनें बन सकेंगी. वित्त मंत्री ने 7 रणनीतिक क्षेत्रों में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की बात कही है, जिसका सीधा फायदा खेल इंडस्ट्री को होगा. इससे न केवल खेल क्षेत्र मजबूत होगा, बल्कि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं भी मिल सकेंगी.

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola