क्रिकेटर सोहैब खान, टी-20 वर्ल्ड कप के बाद घर वापसी पर भव्य स्वागत की तैयारी

Published by : Suryakant Kumar Updated At : 23 May 2026 10:53 PM

विज्ञापन

बाएं सोहैब खान और परिवार के लोग

Gaya News: टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद यूएई टीम के खिलाड़ी सोहैब खान पहली बार घर लौट रहे हैं. रविवार को आमस क्षेत्र में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा.

विज्ञापन

Gaya News(एस अली): टी 20 वर्ल्ड कप में शानदार बल्लेबाजी कर पहली बार घर लौट रहे सोहैब खान का रविवार की दोपहर आमस क्षेत्र में भव्य स्वागत किया जाएगा. इसके लिए क्रिकेट प्रेमियों के द्वारा शानदार तैयारी की जा रही है. गया एयरपोर्ट से निकलने के बाद दर्जनों जगहों पर स्वागत होने की खबर है. शनिवार की देर शाम सोहैब के बड़े भाई अल्तमश खान और ज़ीशान आफरीदी ने आमस में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि आइसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में युएई राष्ट्रीय टीम की ओर से शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सोहैब ने लगातार दो अर्द्धशतक लगा कर अपनी टीम, भारत देश के साथ साथ इलाके का नाम रौशन किया है.

उन्होंने बताया कि उनके सम्मान में रविवार को आमस प्रखंड क्षेत्र के इमामगंज मोड़ के आगे कुड़ासीन गांव के पास स्थित आनंद रिसोर्ट में देढ बजे बजे दिन में मुख्य स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा. जिसमें सैकड़ों गणमान्य लोग और क्रिकेट प्रेमी शामिल होंगे.

मालूम हो कि गया जिले के इमामगंज प्रखंड के कोठी गांव निवासी जुगनू खान के 27 वर्षीय बेटे सोहैब खान का कोठी के अलावा आमस प्रखंड के हमजापुर में भी घर है. हमजापुर और आसपास के लोग भी उनके आगमन से बेहद खुश हैं.

जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई

सोहैब ने ज्ञान भारती बोधगया से मैट्रिक, जामिया मिलिया स्कूल नई दिल्ली से इंटरमीडिएट और जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से स्नातक की है. उन्होंने गांव के बाद 2014 में 16 साल की उम्र में जामिया मिलिया से क्रिकेट खेलना शुरू किया.

यूएई की वनडे टीम में चयन

गया जिले की ओर से बिहार रणजी टीम के लिए कैंप भी किया. लेकिन कोरोना काल के बाद दुबई चले गए. बेहतर प्रदर्शन के दम पर अक्टूबर 2025 में यूएई की वनडे टीम में चयन और नवंबर 2025 में टी-20 टीम में जगह मिली.

कतर की ओर से भी खेला

सोहैब ने एशिया कप राइजिंग स्टार टूर्नामेंट में कतर की ओर से खेलते हुए भारत के खिलाफ 63 रनों की पारी खेलकर सुर्खियां बटोरीं. बहरहाल सोहैब के आगमन की खबर से क्षेत्र के क्रिकेट खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

Also Read: पुलिस पहुंची तो जलती चिता छोड़ भागे लोग, महिला की मौत बनी रहस्य

विज्ञापन
Suryakant Kumar

लेखक के बारे में

By Suryakant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन