भाजपा प्रशिक्षण शिविर में बोले मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी, कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़
Published by : Suryakant Kumar Updated At : 23 May 2026 5:48 PM
प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी
Gayaji News: शेरघाटी में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ हुआ. जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती, जनसंपर्क और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की असली ताकत बताया.
Gayaji News(नवीन कुमार मिश्रा): शेरघाटी शहर के नई बाजार स्थित होटल श्यामा में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का विधिवत शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए. प्रशिक्षण शिविर को सात अलग-अलग सत्रों में बांटा गया है, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया.
कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक ताकत- मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी
कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू सिंह ने संयुक्त रूप से किया. उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक ताकत हैं. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, जनसंपर्क अभियान तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त होती है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया.
कई नेता रहे मौजूद
प्रशिक्षण शिविर में सोशल मीडिया और प्रभावी सूचना तंत्र विषय पर सोमेश पांडेय ने अपने विचार रखे, जबकि प्रदेश प्रवक्ता सुषमा साहू ने कार्यकर्ता विकास, गुण एवं आचरण विषय पर मार्गदर्शन दिया. आयोजकों ने बताया कि शिविर के पांचवें सत्र को सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव संबोधित करेंगे. कार्यक्रम में गुरुआ विधायक उपेंद्र प्रसाद, औरंगाबाद विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, मीडिया प्रभारी विनय प्रसाद, अरुण चंद्रवंशी, दीनानाथ पांडे एवं सिद्धनाथ मिश्र सहित अन्य नेता और जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी औरसदस्य भी मौजूद रहे.
Also Read: औरंगाबाद में भाजपा का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










