गया में हमले पर बोले मांझी, कुछ लोग फूल तो कुछ पत्थर बरसाते हैं

Updated:
विज्ञापन
gaya news

केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

Gaya News: गया में आयोजित रोजगार मेले में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने उन पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सभाओं में ऐसी घटनाएं हो जाती हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग फूल बरसाते हैं तो कुछ दूसरी चीजें भी बरसा देते हैं.

विज्ञापन

Gaya News (संजीव कुमार सिन्हा): जिले के गया शहर स्थित हरिद्वार सेमिनरी स्कूल की आर्ट गैलरी सभागार में आयोजित रोजगार मेले में शनिवार को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी शामिल हुए. इस दौरान शुक्रवार शाम उन पर हुए हमले को लेकर मीडिया के सवाल पर उन्होंने ने कहा कि “सभा में कभी-कभी ऐसी घटनाएं हो जाती हैं. पुलिस इसकी जांच कर रही है. कुछ लोग फूल बरसाते हैं तो कुछ लोग दूसरी चीजें भी बरसा देते हैं. भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे.”

अपराधी की कोई जाति नहीं होती- जीतन राम मांझी

बिहार की कानून व्यवस्था और अपराधियों पर कार्रवाई को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर भी केंद्रीय मंत्री ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कभी यह नहीं कहा कि अपराधियों को जाति देखकर गोली मारी जाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि “अपराधी की कोई जाति नहीं होती. अपराध समाज राज्य के लिए घातक है और सरकार अपराधियों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी”

मांझी ने आगे कहा कि बिहार में अपराध के खिलाफ “लंगड़ा अभियान” और “शूट एट साइट” जैसी कार्रवाई चल रही है, जो अपराध नियंत्रण के लिए जरूरी है. उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपराध करता है तो उससे पूरी जाति बदनाम नहीं होती, लेकिन कुछ लोग जानबूझकर इसे जातीय रंग देने की कोशिश कर रहे हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि बालू चोरी, भू-माफिया गतिविधियों और अन्य अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. साथ ही उन्होंने दावा किया कि कुछ आंकड़े एनसीआरबी रिपोर्ट पर आधारित हैं, न कि उनके व्यक्तिगत बयान पर.

अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए

कार्यक्रम के दौरान देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 47 स्थानों पर 51 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को विभिन्न विभागों में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए. इसी कड़ी में गया में भी विभिन्न विभागों के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए.

74 लोगों को नियुक्ति पत्र

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि केंद्र सरकार हर वर्ष करोड़ों युवाओं को रोजगार देने की दिशा में काम कर रही है. उन्होंने कहा कि रोजगार मेले के माध्यम से लगातार युवाओं को नौकरी दी जा रही है और गया में दूसरी बार इस भवन में कार्यक्रम आयोजित हुआ है. इस दौरान करीब 74 लोगों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। मंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं.

Also Read: ओबरा थाना में पुलिस अधिकारियों को सम्मान, अपहृत छात्रों की सकुशल बरामदगी पर मिली सराहना

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन