गया जी में आज मंडी का भाव : खरीदारी से पहले चेक कर लें दाल, मेवे और फलों का सटीक भाव

Updated:
विज्ञापन
गया जी मंडी.

गया जी मंडी.

गया जी के स्थानीय बाजारों से आज की ताजा मंडी भाव रिपोर्ट सामने आई है. जहां सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं फलों की कीमतों में इजाफा हुआ है. दाल, तेल और मसालों के भाव स्थिर हैं. आज बाजार जाने से पहले यह लिस्ट जरूर देख लें.

विज्ञापन

Gaya News : गया जी के स्थानीय बाजार और प्रमुख मंडियों के ताजा भाव सामने आ गए हैं. आज की सबसे बड़ी राहत सर्राफा बाजार से है, जहां सोने और चांदी की कीमतों में कल के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, फल मंडी में जाने वाले ग्राहकों को आज थोड़ी निराशा हो सकती है, क्योंकि सेब, संतरा और कीवी जैसे फलों के दाम बढ़ गए हैं. वहीं रसोई के सामान, जैसे दाल, तेल और मसालों की कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं. अगर आप आज बाजार में खरीदारी के लिए जा रहे हैं, तो अपने बजट का सही अंदाजा लगाने के लिए नीचे दी गई ताजा रेट लिस्ट जरूर देख लें.

सोना-चांदी के भाव

  • सोना (24 कैरेट): लगभग 1.42 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम).
  • शुद्ध चांदी: लगभग 2.27 लाख रुपये (प्रति किलोग्राम).

सूखा मेवा और मसाले

सामग्रीकीमत (रुपये प्रति किलो)
पिस्ता सादा (बिना छिलका)2700 से 2750
पिस्ता (साल्टेड छिलके के साथ)1300 से 1350
अखरोट गिरी1100 से 1150
काजू900 से 1020
बादाम गिरी850 से 960
मखाना880 से 960
किशमिश460 से 540
सूखा नारियल480
छोटी इलायची3300 से 3850
बड़ी इलायची2700 से 2750
कबाबचीनी3500
जावित्री3650
शहजीरा1500
जाफर1450
लौंग1000 से 1150
गोलकी800 से 850
दालचीनी750 से 800
जीरा300 से 350
सौंफ300 से 350
मिर्च250 से 300
धनिया200 से 225
हल्दी200 से 225

खाद्यान्न, तेल और दालें

सामग्री का नामकीमत (रुपये में)
सरसों तेल (1000 ML)170 से 180 (प्रति पैकेट)
रिफाइन तेल (750 ML)145 से 155 (प्रति पैकेट)
सरसों पीला100 से 120 प्रति किलो
मेथी100 प्रति किलो
अरहर दाल125 प्रति किलो
उरद दाल120 प्रति किलो
मूंग दाल110 प्रति किलो
मूंग खड़ा90 से 100 प्रति किलो
काबुली चना80 से 100 प्रति किलो
चना खड़ा70 से 80 प्रति किलो
चना दाल80 प्रति किलो
कुरथी दाल90 प्रति किलो
हरा मटर90 प्रति किलो
सादा मटर60 प्रति किलो

मौसमी फलों के दाम

फल का नामकीमत (रुपये में)
सेब300 से 325 प्रति किलो
अनार240 से 250 प्रति किलो
संतरा180 से 220 प्रति किलो
आम60 से 160 प्रति किलो
कीवी120 रुपये (तीन पीस)
जामुन80 से 120 प्रति किलो
नाशपाती60 से 80 प्रति किलो
अमरूद50 से 80 प्रति किलो
केला50 से 80 प्रति दर्जन
खीरा50 से 60 प्रति किलो
पपीता50 से 60 प्रति किलो


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन