औरंगाबाद में भाजपा का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

Published by : Suryakant Kumar Updated At : 23 May 2026 5:03 PM

विज्ञापन

उद्घाटन करते मंत्री, एमएलसी, विधायक और अन्य

Aurangabad News: औरंगाबाद में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ हुआ. जिसमें संगठन मजबूती, चुनाव प्रबंधन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

Aurangabad News(सुजीत कुमार सिंह): औरंगाबाद जिला मुख्यालय स्थित सम्राट अशोक भवन में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान -2026” का भव्य शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और उप मुख्य सचेतक जनक चमार, विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह, औरंगाबाद विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह, प्रदेश मंत्री धनराज शर्मा, प्रदेश मंत्री मुकेश शर्मा, जिला प्रभारी मनोज कुशवाहा, जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह चंद्रवंशी, पूर्व विधायक रणविजय शर्मा और सुरेश मेहता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण

प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के पंचायत, मंडल एवं जिला स्तर के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, चुनाव प्रबंधन, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सोशल मीडिया प्रबंधन जैसे विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया. नेताओं ने कहा कि प्रशिक्षण अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करना और संगठनात्मक दक्षता बढ़ाना है.

सोशल मीडिया और जनसंपर्क के महत्व को बताया गया

पहले सत्र में पूर्व मंत्री एवं उप मुख्य सचेतक जनक चमार ने “हमारा इतिहास और विकास” विषय पर विस्तार से संबोधित करते हुए पार्टी की विचारधारा और जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा पर चर्चा की. दूसरे सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने व्यवहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यशैली की जानकारी दी. तीसरे सत्र में प्रदेश मंत्री मुकेश शर्मा ने देश के समक्ष राजनीतिक और सामाजिक चुनौतियों पर अपने विचार रखे. चौथे सत्र में बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं और उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला. पांचवें सत्र में प्रदेश प्रवक्ता सह विधायक मनोज शर्मा ने मीडिया विमर्श विषय पर चर्चा करते हुए सोशल मीडिया और जनसंपर्क के महत्व को बताया.

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं का निर्माण होता है

वहीं छठे सत्र में बिहार सरकार के खनन एवं कला-संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार ने कार्यपद्धति और संगठनात्मक अनुशासन पर विस्तार से जानकारी दी. प्रमोद कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं का निर्माण होता है और इससे नई सीख व प्रेरणा प्राप्त होती है. उन्होंने कहा कि जनसंघ से लेकर आज तक भाजपा का मूल उद्देश्य “देश प्रथम” रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सभी वर्गों तक विकास पहुंचाने का कार्य कर रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और संकल्प की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.

जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर राष्ट्रभावना और संगठनात्मक संस्कारों को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम हैं.

मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य दीनानाथ विश्वकर्मा, अशोक सिंह, पप्पू अग्रवाल, अनिल सिंह, जिला महामंत्री सतीश कुमार सिंह, वैभव विशाल उर्फ टैगोर ,अमन कुशवाहा ,जिला उपाध्यक्ष अनीता सिंह, मुकेश कुमार सिंह, दीपक उपाध्याय, रंजीत कुशवाहा ,सारिका शेखर, दीपक कुमार ,जिला मंत्री सुबोध कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार सिंह, मितेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष कौशल कुमार पिंटू, कार्यालय मंत्री बिकेस सिंह, जिला प्रवक्ता उज्जवल सिंह, अश्वनी तिवारी, जितेंद्र गुप्ता, जुलेखा खातून, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास सिंह आदि मौजूद थे.

Also Read: दाउदनगर में किसान की हत्या स्थल पर एसपी का निरीक्षण, जल्द गिरफ्तारी के दिए निर्देश

विज्ञापन
Suryakant Kumar

लेखक के बारे में

By Suryakant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन