Siwan News : मकान निर्माण के दौरान बंदर ने मजदूर पर बोला हमला, अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

अस्पताल में मजदूर का चल रहा इलाज

Siwan News : ग्रामीणों का आरोप- कई लोगों पर हमला कर चुका है बंदर, बच्चे और महिलाएं सहमे

विज्ञापन

Siwan News (पंकज कुमार) : मैरवा थाना क्षेत्र के तीतिरा गांव में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान निर्माण कार्य में जुटे एक राजमिस्त्री पर अचानक बंदर ने हमला कर दिया. बंदर के काटने से राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया.घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है. घायल की पहचान तीतिरा गांव निवासी अशोक कुशवाहा के रूप में की गई है. बताया जाता है कि अशोक कुशवाहा शनिवार की सुबह गांव में ही एक मकान निर्माण स्थल पर राजमिस्त्री का कार्य कर रहे थे. इसी दौरान अचानक एक बंदर वहां पहुंच गया और पीछे से आकर उनके पैर को पकड़ लिया.जब तक वह कुछ समझ पाते, बंदर ने उनके पैर में काट लिया. घटना के बाद निर्माण स्थल पर मौजूद मजदूरों एवं स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई.

बंदर के हमले के बाद लोगों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग तेज

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बंदर के हमले के बाद अशोक कुशवाहा दर्द से चिल्लाने लगे. उनके पैर से काफी खून बहने लगा.आसपास के लोगों ने किसी तरह बंदर को भगाया और घायल को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एंटी रेबीज इंजेक्शन सहित आवश्यक दवाएं दीं. चिकित्सकों ने बताया कि बंदर के काटने के मामलों में संक्रमण का खतरा बना रहता है, इसलिए सावधानी और समय पर उपचार बेहद जरूरी है. घायल अशोक कुशवाहा ने बताया कि उक्त बंदर पिछले कई दिनों से गांव में उत्पात मचा रहा है.उन्होंने आरोप लगाया कि बंदर पहले भी कई ग्रामीणों पर हमला कर चुका है.इसके कारण गांव के लोगों में भय का माहौल व्याप्त है. खासकर बच्चे और महिलाएं घरों से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि बंदर अक्सर घरों की छतों और निर्माणाधीन मकानों पर पहुंच जाता है तथा लोगों को दौड़ाने लगता है. घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग एवं प्रशासन से बंदर को पकड़ने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता.

Also Read : Saran News : बकरीद पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील, पुलिस प्रशासन ने की बैठक

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन