श्रावणी मेला के लिए आसनसोल-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, सीवान में होगा ठहराव

Author Amarnath Sharma|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
श्रावणी मेला के लिए आसनसोल-गोरखपुर के बीच प्रतिदिन चलेगी अनारक्षित विशेष ट्रेन

श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने आसनसोल-गोरखपुर के बीच एक विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन 29 जुलाई से 30 अगस्त तक कुल 32 फेरों में संचालित होगी, जिसमें 22 अनारक्षित कोच होंगे.

विज्ञापन

सीवान: श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल श्रावणी मेला अनारक्षित विशेष ट्रेन (03527/03528) चलाने का निर्णय लिया है. यह विशेष ट्रेन 29 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक कुल 32 फेरों में संचालित होगी.

29 जुलाई से चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 03527 आसनसोल-गोरखपुर श्रावणी मेला अनारक्षित विशेष ट्रेन 29 जुलाई से 29 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन रात 9:00 बजे आसनसोल से रवाना होगी.

यह ट्रेन चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किऊल, बरौनी, बछवारा, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, दिघवारा और छपरा होते हुए सीवान स्टेशन पर सुबह 8:35 बजे पहुंचेगी. इसके बाद देवरिया सदर होते हुए सुबह 11:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

वापसी में शाम 6:35 बजे पहुंचेगी सीवान

वापसी में 03528 गोरखपुर-आसनसोल श्रावणी मेला अनारक्षित विशेष ट्रेन 30 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन शाम 4:15 बजे गोरखपुर से रवाना होगी.

यह ट्रेन देवरिया सदर के बाद सीवान स्टेशन पर शाम 6:35 बजे पहुंचेगी. इसके बाद छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बछवारा, बरौनी, किऊल, जमुई, झाझा, जसीडीह, मधुपुर और चित्तरंजन होते हुए अगले दिन सुबह 8:20 बजे आसनसोल पहुंचेगी.

22 अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे

रेल प्रशासन के अनुसार श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस विशेष ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 20 कोच तथा एसएलआरडी के 2 कोच सहित कुल 22 अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे. इससे श्रावणी मेला में यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी.

Also Read: CM सम्राट बोले- जीविका दीदियों के कहने पर सरकार ने बिजली फ्री की और पेंशन बढ़ाई, चुनाव से पहले कराया था महिला संवाद


विज्ञापन
Amarnath Sharma

लेखक के बारे में

By Amarnath Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन