डोभी के जनरल स्टोर की गुमटी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Updated:
विज्ञापन
Gaya News

आग बुझने के बाद की तस्वीर

Gaya News: जिले के डोभी प्रखंड में शुक्रवार देर रात एक बड़ी अगलगी की घटना सामने आई. पीपरघट्टी और ओरवदोहर मोड़ के पास स्थित “नन्दिन जनरल स्टोर” नामक गुमटी में अचानक आग लग गई

विज्ञापन

Gaya News: (डोभी से ओमकार सिन्हा की रिपोर्ट) जिले के डोभी प्रखंड में शुक्रवार देर रात एक बड़ी अगलगी की घटना सामने आई. पीपरघट्टी और ओरवदोहर मोड़ के पास स्थित “नन्दिन जनरल स्टोर” नामक गुमटी में अचानक आग लग गई,जिससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

गुमटी के नीचे रखे कार्टून में लगाई गई आग

दुकान मालिक चंद्रीप यादव ने बताया कि गुमटी के नीचे पटरा लगा हुआ था और उसके नीचे खाली कार्टून रखे गए थे. आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हीं कार्टून में आग लगा दी, जिसके बाद देखते ही देखते पूरी गुमटी आग की चपेट में आ गई.

रात में घर से लौटे तो सबकुछ जल चुका था

घटना की सूचना मिलने पर चंद्रीप यादव देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था. आग की भयावहता देखकर परिवार के लोग भी सदमे में आ गए.पीड़ित दुकानदार ने बताया कि दुकान में रखे उपकरण, जनरल स्टोर का स्टॉक और जरूरी दस्तावेज पूरी तरह जल गए हैं. इस अगलगी से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.

पुलिस ने शुरू की जांच

शनिवार को दुकानदार ने डोभी थाना में घटना की सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. इलाके के समाजसेवी और नेता संतोष लाल यादव ने कहा कि नेशनल हाईवे पर स्ट्रीट लाइट लंबे समय से बंद हैं, जिसके कारण रात में घना अंधेरा रहता है.

पीड़ित ने मांगा मुआवजा

उन्होंने कहा कि इसी वजह से छोटे व्यापारियों और गरीब परिवारों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है. घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से आर्थिक मदद और मुआवजे की मांग की है.वहीं स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और बंद स्ट्रीट लाइट को जल्द चालू कराने की मांग उठाई है.

Also Read: गुरुआ स्कूल में लोकतंत्र का उत्सव, बाल संसद चुनाव में बच्चों ने डाले वोट, इन पदों पर हुआ चुनाव

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन