Gaya News: मोरहर नदी पर विकास की बड़ी सौगात, 27.5 करोड़ की योजना का शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने चेक डैम का किया शिलान्यास

Gaya News: टिकारी में मोरहर नदी पर 27.5 करोड़ की लागत से बनने वाले चेक डैम सह बियर बांध का शिलान्यास हुआ. इससे गया, जहानाबाद और अरवल के किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

Gaya News: टेकारी प्रखंड क्षेत्र के लाव पंचायत अंतर्गत पंचमहला गांव के पास मोरहर नदी पर लगभग 27 करोड़ 50 लाख की लागत से बनने बाले पक्का बियर बांध सह चेक डैम निर्माण योजना का शिलान्यास आज शनिवार को बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी शिलान्यास किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

गया, जहानाबाद और अरवल जिले के किसानों को होगा फायदा

इस योजना के शिलान्यास होने तथा कार्य पूर्ण होने पर तीन जिलों के किसानों को सिंचाई की सुविधा आसानी से मिल पाएगी. गया, जहानाबाद और अरवल जिला के किसानों को लाभ मिलेगा. इस योजना को पूरा करने को लेकर क्षेत्र के कई किसान और कृष्ण कुमार काफी प्रयासरत थे और समय समय पर जन प्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया करते थे.

किसानों में खुशी का माहौल

पिछले वर्ष 2025 में जल संसाधन विभाग के वरीय पदाधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण भी किया था और नदी की मापी भी की गई थी. किसानों की मांग को देखते हुए पूर्व मंत्री डॉ अनिल कुमार ने जनता को यह आश्वासन दिया था कि जल्द ही योजना की स्वीकृति मिलेगी. आखिर प्रयास सफल हुआ और योजना की स्वीकृति मिलने पर किसानों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है.

हजारों हेक्टेयर खेतों की सिंचाई आसान

योजना के पूरा होने पर हजारों हेक्टेयर में सुलभ तरीके से खेतों को पानी मिलेगा. टिकारी प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव जैसे कि रूपसपुर, सण्डा, केसपा, चैता, मखदुमपुर, सहित आस-पास के दर्जनों गांवों के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी. कई किसानों ने बताया कि इस योजना के पूर्ण होने पर सिंचाई की समस्या से किसानों को जूझना नही पड़ेगा.

Also Read: गया में हमले पर बोले मांझी, कुछ लोग फूल तो कुछ पत्थर बरसाते हैं

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन